Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

भक्ति की अविरल धारा में बही रामनगरी, कलश यात्रा से श्री सियपिय मिलन महोत्सव का शुभारंभ

वेस्टलैंड बुक्स की ‘सीईंग एक्वली’ में विश्व के 13 हिंदू धर्मगुरुओं के साथ मिली जगह, समता और मानवता के विचारों को किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कल तक भोग विलास...आज बाबा: योगगुरु

बमबम यादव

Tue, Jan 28, 2025
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर भड़के बाबा रामदेव 'कल तक भोग विलास...आज बाबा: योगगुरु बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- एक दिन संतत्व नहीं प्राप्त नहीं हो जाता, इसके लिए करना पड़ता है तप प्रयागराज। महाकुंभ के नाम पर रील्स के जरिए फैलाई जा रही फूहड़ता पर योग गुरू बाबा रामदेव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। बाबा रामदेव ने कहा कि, "सनातन का महान कुंभ पर्व, जहां हमारी जड़ें जुड़ी हुई हैं, एक भव्य उत्सव है. यह एक पवित्र त्योहार है. कुछ लोग कुंभ के नाम पर अश्लीलता, नशा और अनुचित व्यवहार को जोड़ रहे हैं - यह यह महाकुंभ का वास्तविक सार नहीं है. उन्होंने अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर भी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि, कुछ व्यक्ति, जो कल ही सांसारिक सुखों में लिप्त थे, अचानक संत बन जाते हैं या एक ही दिन में महामंडलेश्वर जैसी उपाधियाँ भी प्राप्त कर लेते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा, कुछ महामंडलेश्वर बन गए. किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ देना. किसी भी प्रकार के ओछी हरकतों को, रील्स को कुंभ के नाम पर लोगों तक पहुंचाना ठीक नहीं है. असली कुंभ यह है कि जहां मनुष्यता से देवत्व में, ऋषित्व में, ब्रह्मत्व में आरोहण पाया जाता है. रामदेव ने कहा कि, एक है सनातन को महसूस करना, सनातन को जीना और सनातन को बढ़ाना. एक है मात्र सनातन के नाम पर कुछ छिछोरे शब्द कह देना, इतना सनातन नहीं है. सनातन तो वह शाश्वत सत्य है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनाए जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि, 'एक दिन में कोई संतत्व को उपल्बध नहीं हो सकता. उसके लिए वर्षों की साधना लगती है. हम लोगों को इस साधुता को पाने में 50-50 वर्षों का तप लगा है. इसको संतत्व कहते हैं. साधु होना बड़ी बात है. महामंडलेश्वर होना तो बहुत बड़ा तत्व है. आजकल मैं देख रहा हूं कि किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया. ऐसा नहीं होना चाहिए. आपको बताते चलें कि, इससे पहले मशहूर कथा वाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें