Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मराठी फिल्म फेयर की शानदार शाम के सितारे बने अनूप चौधरी

बमबम यादव

Tue, Apr 4, 2023

फिल्म फेयर पुरस्कार 2022 में बतौर मुख्य अतिथि कलाकारों को दिया शुभकामना और अयोध्या धाम आने का आमंत्रण

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्र सरकार के रेलवे व खाध्य निगम मंत्रालयों के सलाहकार सदस्य श्रीराम जन्मभूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के कृपा पात्र और श्री राम लला के अनन्य भक्त अनूप चौधरी ने रामनगरी अयोध्या के साथ समूचे उत्तर प्रदेश राज्य का मान बढ़ाया है। इस मान बढ़ाने की उपलब्धि को भाजपा नेता व सलाहकार सदस्य श्री चौधरी के मराठी फिल्म फेयर पुरस्कार 2022 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने से जोड़ा जा रहा है। श्री चौधरी ने मराठी फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेकर समारोह में पुरस्कार पाने वाले कलाकारों को शुभकामनाएँ दी है और सभी कलाकारों को श्री अयोध्या धाम आने का आमंत्रण दिया है। सोमवार की देरशाम इस समारोह के बारे में श्री चौधरी ने बताया कि मराठी फिल्म फेयर पुरस्कार समारोह की यह शाम मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी शाम थी। यह फिल्म फेयर पुरस्कार समारोह प्लैनेट मराठी प्रेजेंट्स का 7वां एडिशन फिल्मफेयर अवार्ड्स मराठी 2022 था। उन्होंने बताया कि वह समारोह विगत 30 मार्च को महाकवि कालिदास नाट्यमंदिर हॉल मुलुंड मुंबई में आयोजित किया गया जिसमें उन्हें मराठी फिल्मफेयर पुरस्कार 2022 में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि समारोह में उन्होंने पुरस्कार पाने वाले कलाकारों को शुभकामनाएँ दी और सभी को श्री अयोध्या धाम आने का आमंत्रण दिया है।
ज्ञांत हो कि श्री चौधरी इससे पूर्व भी सामाजिक राजनीतिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्रों से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों से मिल चुके हैं और उन्हें श्री अयोध्या धाम आने का आमत्रंण दे चुके है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें