Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत पूर्ण रूप से हो स्वनिर्भर:हरिओम तिवारी

बमबम यादव

Thu, Jan 13, 2022

प्रधानमंत्री मोदी के 'लोकल फॉर वोकल' नारे को दे रहा बढ़ावा ट्रू पॉवर अर्थिंग कंपनी

कश्मीर प्रांत में भी स्थापित की ट्रू पॉवर अर्थिंग कंपनी की शाखा

लखनऊ। देश की प्रख्यात कंपनी ट्रू पॉवर अर्थिंग प्राइवेट कंपनी के मालिक व अयोध्या के सुप्रसिद्ध समाजसेवी हरिओम तिवारी आज अपनी मेहनत ईमानदारी व नीति के चलते बहुत कम समय में ही सफलता के उच्च पायदान पर पहुँच चुके हैं तथा सफलता की ऐसी विजयगाथा लिखी जो वर्तमान समय में नवयुवकों के लिये सबसे अच्छा उदाहरण है। कभी अयोध्या ज़िले के अमानीगंज स्थित छोटे से गाँव दला का पुरवा गाँव में रहने वाला यह नवयुवक किसी आम इंसान की भाँति ही जीवन-यापन कर रहा था। परंतु आँखों में कुछ बड़ा करने का शुरू से ही सपना था। ज्ञात हो कि  हरिओम ने अपनी कंपनी ट्रू पॉवर अर्थिंग प्राइवेट लिमिटेड की एक नई शाखा की शुरुआत कश्मीर प्रांत में की है। ज्ञातव्य हो कि हरिओम ने इस शाखा की शुरुआत कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वयं की है। वर्तमान समय में कंपनी की देश भर में कुल 20 से ज़्यादा शाखाएँ हैं जिसका मुख्यालाय लखनऊ है तथा अन्य शाखाएँ बेंगलोर,महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, केरल, राजस्थान, तेलांगना, आंध्र प्रदेश, गुवाहटी, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों में है। ज्ञात हो ट्रू पॉवर अर्थिंग वायर, गीज़र, सोलर, पँखा व अन्य विद्युत उपकरणों की प्रमुख निर्माता कंपनी है जिसके माध्यम से हरिओम जिले के लगभग 500 व्यक्तियों को अपने कंपनी में काम दे रहे हैं। ज्ञातहरिओम ने अपनी सारी सफलता का श्रेय प्रभु तथा अपने  माँ-बाप के आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री जी के 'वोकल फॉर लोकल' के सपने को साकार करना है। हरिओम ने बताया कि कश्मीर में रोजगार के सीमित होने के कारण उनके इस नेक कार्य हेतु उन्हें कश्मीर सरकार द्वारा प्रोत्साहन मिला है तथा कर आदि में विशेष छूट का भी आश्वासन दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें