Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: फिल्मों और टीवी सीरियल्स में दिखाई जाने वाली बेवकूफियां किस हद तक लोगों का दिमाग खराब कर सकती है…

बमबम यादव

Mon, Dec 6, 2021

दूल्हा जयमाला लेकर खड़ा था, प्रेमी आया और दुल्हन की मांग में भर दिया सिंदूर

फिल्मों और टीवी सीरियल्स में दिखाई जाने वाली बेवकूफियां किस हद तक लोगों का दिमाग खराब करती हैं, इसका जीता जागता उदाहरण गोरखपुर में देखने को मिला।  1 दिसंबर को यूपी के गोरखपुर में,मौका था एक शादी का। शादी थी तो दूल्हा, दुल्हन, बाराती, घराती सब थे। लेकिन एक शख्स ने शादी का पूरा माहौल खराब कर दिया।
बुदहट इलाके में एक शादी चल रही थी। 1 दिसंबर को यहां अचानक एक शख्स पहुंचा और दुल्हन की मांग में उसने जबरन सिंदूर भर दिया। दुल्हन ने जब उसे हटाने की सिंदूर मिटाने की कोशिश की तो उस शख्स ने खूब सारा सिंदूर उसके सिर पर थोप दिया। घटना जयमाल के दौरान हुई।
दुल्हन की मांग में जबरन सिंदूर लगाने वाले शख्स ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। बताया जा रहा है कि जबरन सिंदूर लगाने वाला शख्स लड़की का पूर्व दिलजला प्रेमी था। वो कुछ महीने पहले वो काम के सिलसिले में शहर से बाहर चला गया। इस दौरान लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जब लड़के को इस बारे में पता चला तो उसने फिल्मी तरीके से अपने प्यार का इजहार करने का फैसला किया।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक बार सफल न होने पर लड़का दोबारा कोशिश करता है। दोबारा कोशिश करने पर लड़की के घरवाले उसे रोकने की कोशिश करते हैं। इतने में भगदड़ मच जाती है और कई लोग स्टेज से गिर जाते हैं।
इस घटना के बाद लड़की के परिवार वालों ने 112 डायल करके पुलिस को बुलाया, पुलिस के आने के बाद आरोपी चुपचाप अपने घर चला गया। गनीमत ये रही कि इस घटना के बाद भी दूल्हा या लड़के वाले बिदके नहीं और शादी की रस्में पूरी कीं।
शुरुआत में हमने फिल्मों और टीवी सीरियल्स की बेवकूफियों की बात की थी। कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में दिखाया जाता है कि मांग में किसी पुरुष के हाथ से सिंदूर गिर जाए या कोई जबरन मांग भर दे तो शादी हो जाती है। इस नैरेटिव में एक बेहद ज़रूरी बात मिसिंग है। वो है लड़की का कंसेंट। उसकी इच्छा कि क्या वो उस पुरुष के साथ अपनी ज़िंदगी बिताना चाहती है जो उसकी मांग में सिंदूर थोप रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें