Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी में आज लांच होगा आदिपुरुष का टीजर

बमबम यादव

Sun, Oct 2, 2022

राम की पैड़ी पर सिनेस्टार प्रभास, कृति सेनन करेंगे टीजर लांच

अयोध्या। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टार फिल्म आदिपुरुष का टीजर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या से रविवार को लांच होने जा रहा है। भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद मशहूर सिनेस्टार प्रभास, कृति सेनन तथा टीम के साथ राम की पैड़ी पर बड़े बजट की फिल्म "आदिपुरुष" का पोस्टर लॉन्च करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामजन्मभूमि पर भव्य दिव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर रामनगरी वैश्विक पटल पर चर्चा में है। रामनगरी को ईवेंट के लिए सबसे मुफीद माना जाने लगा है, जिसके चलते फिल्म कलाकार ही नहीं तमाम धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन आकर्षित हुए हैं।रामायण पर आधारित फिल्म "आदिपुरुष" का पोस्टर यहीं से लॉन्च किया जाएगा। अभिनेत्री कृति सेनन, टी-सीरीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार समेत टी-सीरीज से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें