Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: "आदिपुरुष" ने रामनगरी में लिया अवतार

बमबम यादव

Sun, Oct 2, 2022

अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं सिने स्टार बाहुबली के प्रभास

निर्देशक ओम राउत की अपकमिंग फिल्म "आदिपुरुष" का टीजर रामजन्मभूमि में विधिवत पूजन के साथ रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वहीं आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। अयोध्या से जारी किए गए फिल्म के टीजर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फिल्म के हीरो प्रभास, हीरोइन कृति सेनन और निर्देशक ओम राउत भी अयोध्या पहुंचे हैं। संयुक्त रुप से भगवान श्री रामलला के दरबार में माथा टेक कर अपनी हाजिरी लगाई। इसके बाद टीजर रिलीज किया।
बता दें कि ये फिल्म दुनियाभर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर अगले साल यानि 2023 में रिलीज की जाएगी। ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है और रिलीज होने पर ये हिंदी में बनी देश की सबसे महंगी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लेगी। टीजर में प्रभास राम के अवतार में बेहद जंच रहे हैं, वहीं सैफ अली खान का रावण किरदार में भी दमदारी से नजर आ रहे है। इसके अलावा कृति सेनन सीता के रूप में हैं।
टीजर की शुरुआत प्रभास के पानी में बैठकर ध्यान करने के साथ होती है। इसके बाद सैफ अली खान बर्फ में बैठे नजर आते हैं। इसके बाद सैफ दशानन अवतार में बड़े से चमगादड़ को अपना वाहन बनाए कहीं जाते दिखते हैं। फिर वह किसी महिला को अपने दस सिर दिखा रहे हैं। टीजर में प्रभास और उनकी सेना को राम सेतु पार करते हुए भी देखा जा सकता है। टीजर से साफ है कि अच्छे वीएफएक्स और पौराणिक कथा का ये मिक्सचर दर्शकों को पसंद आने वाला है।
अयोध्या के मां सरयू तट के किनारे रामकी पैड़ी पर भव्य कार्यक्रम में मेकर्स ने आदिपुरुष का टीजर जारी किया, जो अब दर्शकों के बीच बवाल मचा रहा है। यूजर्स टीजर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर और फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म के निर्देशक ओम राउत, भूषण कुमार, कृति सेनन और पूरी आदिपुरुष की टीम आज ही इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंची थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें