Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रक्षक बना भक्षक…पहले चार लोगों ने किया रेप फिर थानेदार ने, बच्ची की उम्र 13 साल, डूब मरे यह तंत्र

बमबम यादव

Thu, May 5, 2022

ललितपुर के पाली थाने के सरकारी क्वार्टर में किया गया दुष्कर्म, आपबीती सुनाते हुए फफक पड़ी किशोरी


लखनऊ। प्रदेश में अब रक्षक ही भक्षक बनने लगे हैं। गैंगरेप की शिकार 13 वर्षीय किशोरी जब ललितपुर के पाली थाने पहुंची तो उसे न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बजाए उसके साथ थाने में भी हैवानियत की गयी। थाना प्रभारी ने सरकारी क्वार्टर में गैंगरेप पीडिता से रेप किया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। वहीं विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विपक्ष ने कहा कि बुलडोजर के शोर में असली सुधारों को दबाया जा रहा है। साथ ही सवाल उठाया कि इन वर्दीधारियों के खिलाफ कौन बुलडोजर चलाएगा?
पीडिता की मां ने तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल को चंदन, राजभान, हरिशंकर और महेंद्र चौरसिया किशोरी को बहला-फुसलाकर भोपाल ले गए थे। वहां उन्होंने तीन दिनों तक उसके साथ रेप किया। 25 अप्रैल को पाली कस्बे के थाने में छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने किशोरी की मौसी को बुलाकर उसे सौंप दिया। 27 अप्रैल को एसएचओ ने बयान के लिए थाने बुलाया और फिर एसएचओ तिलकधारी सरोज ने किशोरी को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। 30 अप्रैल को पुलिस ने उसे फिर थाने बुलाया और लड़की को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। इसके बाद बाल कल्याण अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मड़ावरा केशव नाथ ने 181 हेल्पलाइन यूनिट में पीडिता के बयान लिए जहां पीडिता अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी।
पुलिस ने आरोपी थानाध्यक्ष पाली तिलकधारी सरोज, चंदन, राजभान, हरिशंकर, महेन्द्र चौरसिया और एक महिला के खिलाफ धारा 363, 376, 376 बी, 120 बी और पॉक्सो एक्ट के साथ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर आरोपी थानेदार फरार है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें