: मुंह से दुर्गन्ध सिर्फ दांत से जुड़ी समस्या नही है: डा अनुराग
Sat, May 14, 2022
राशि डेंटल केयर द्धारा आयोजित किया गया डेन्टिस्ट चिकित्सा सेमिनार, जिसमें शहर के मशहूर डेंटल एक्सपर्टों ने अपना-अपना विचार रखा
अयोध्या। मुंह से बदबू आने पर अक्सर लोग एकदूसरे से बात करने में झिझकते है। लोगों का मानना है कि नियमित ब्रश करने के बाद भी मुंह से दुर्गन्ध आती है। दन्त विशेषज्ञों का मानना है कि मुंह से दुर्गन्ध आने का कारण सिर्फ दांत से जुड़ी समस्या नही है इसके पीछे और भी कारण हो सकते है। मुंह से दुर्गन्ध आने की समस्या को मेडिकल भाषा में हेलीटोसेस कहा जाता है। डेंटल एक्सपर्ट डाक्टर अनुराग आनंद का कहना है कि भोजन करने के पश्चात सही से कुल्ला न करना जिससे मुंह में दांतों के बीच खाना बच जाना, जीभ की सही रुप से सफाई न करना मसूड़ों में सूजन के कारण,कम पानी पीना और फेफड़ों व पेट से जुड़ी समस्या बना रहना भी हो सकता है ये बातें मशहूर डेंटल एक्सपर्ट डा अनुराग आनंद दंत रोगों के एक चिकित्सा सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने बताया कि इन सब के अलावा दुर्गन्ध आने का एक बड़ा कारण मुंह में पायरिया तथा सिगरेट तम्बाकू का सेवन करना होता है। राशि डेंटल केयर द्धारा आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए डा अनुराग कहते है कि मुंह में बदबू आने का और भी कारण हो सकता है। परन्तु दुर्गन्ध दूर करने का सबसे सरल उपाय है जो आप नियमित रुप से अपने घर पर ही कर सकते है। अगर आप सही रुप से प्रतिदिन ब्रश करे सही टूथपेस्ट का प्रयोग करें। प्रत्येक 6 माह में डाक्टर से सलाह के अनुसार दांतों की देखरेख करना। नियमित रुप से प्रतिदिन दिन में 6 से 8 गिलास पानी पीना। उन्होंने बताया कि दांत की सफाई 6 महीने में कराते रहना चाहिए। ताकि आपके दांतों में क्लाइ न जमने पायें। क्योंकि क्लाइ की वजह से मसूड़ों में सूजन व दांतों में दुर्गन्ध व पीलापन हो जाता है।
: अयोध्या में होगा राज ठाकरे का ऐतिहासिक स्वागत: महंत अवधेश दास
Sat, May 14, 2022
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के समर्थन में उतरे बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास
सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध पर जताया एतराज, कहा कोरोना काल में केजरीवाल ने यूपी और बिहार से किया बाहर, फिर अयोध्या में किया दर्शन तो क्यों नहीं हुआ विरोध
अयोध्या में संतों की कई श्रेणी : महंत अवधेश दास
अयोध्या। मनसे प्रमुख राज ठाकरे के समर्थन में अब संत भी खुलकर आ रहे है। अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ बड़ा भक्त महल मंदिर के महंत अवधेश दास ने बकायदा प्रेस वार्ता कर खुलकर समर्थन करने का ऐलान कर दिया। महंत अवधेश दास ने कहा की जब राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और कोरोना काल में यूपी और बिहार के लोगों को दिल्ली से बाहर करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का स्वागत किया गया तो फिर राज ठाकरे का क्यों विरोध किया जा रहा है।
बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास ने अयोध्या में भगवान श्री रामलला दर्शन करने आने वाले राज ठाकरे को लेकर सांसद बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा किए जा रहे विरोध और संतों के समर्थन को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भगवान ने कहा है कि मेरे दर्शन का अनंत फल प्राप्त होता है भगवान के दर्शन के लिए बाधा डालना गलत है। अयोध्या आने से किसी को रोकना अयोध्या के गरिमा के अनुरूप नहीं है। इसी अयोध्या के धरती पर सनातन धर्मियों के ऊपर गोली चलवाई गई और जिस व्यक्ति ने गोली चलवाया उसका भी अयोध्या की धरती पर सम्मान किया गया और किसी ने विरोध नहीं किया। तो आज राज ठाकरे का ही विरोध क्यों हो रहा है। मुझे तो ऐसा लगता है दाल में कुछ काला है। अयोध्या में रामलीला हुई इसमें अव्यावहारिक प्रदर्शन हुआ किसी ने भी आवाज नहीं उठाई। अयोध्या में इसी प्रकार के कृत्य हो जाते हैं लेकिन कोई आवाज नहीं उठाता लेकिन राज ठाकरे के लिए अयोध्या के बहुत से लोगों की आवाज मुखर हो रही है। राज ठाकरे अयोध्या आए क्योंकि भगवान राम सबके हैं और अयोध्या आकर भगवान का दर्शन करें सरयू स्नान करें संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त करें।
महंत अवधेश दास ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर आरोप लगाए कहा कि पूर्व में कोरोना काल के दौरान दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को बाहर करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का विरोध डट कर करना चाहिए था लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया। महामारी के दौरान दिल्ली से बिहार उत्तर प्रदेश के लोगों को भूखे और पानी के बिना मार डाला इसके बाद अयोध्या में आकर दर्शन पूजन करता है लेकिन कोई भी व्यक्ति विरोध नहीं करता है। तो वही दो टूक में संतो के समर्थन पर भी आरोप लगा दिया कि अयोध्या में संतों की कई श्रेणी है।
: सांसद बृजभूषण शरण सिंह की आवाज देश की आवाज है: श्रीमहंत ज्ञानदास
Fri, May 13, 2022
भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार और सांसद लल्लू सिंह पर बृजभूषण सिंह ने किया कटाक्ष, कहा सब कलाकार है न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेंगी...
बगैर माफी मांगे अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश में भी नहीं कदम रख पाएंगे राज ठाकरे: बृजभूषण शरण
चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास ने दिया नारा, कहा राज ठाकरे माफी मांगों अगर अयोध्या आना है
राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने पहुंचे अयोध्या सांसद बृजभूषण शरण सिंह, किया ये बड़ा एलान
अयोध्या। अयोध्या में राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह संतों से मुलाकात करने लगातार दो दिन से अयोध्या पहुंचे रहें है। सांसद ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे के विरोध में संतों के सहयोग का आवाहन किया और अयोध्या के सभी प्रमुख पीठ के संतो से मुलाकात की। बृजभूषण शरण सिंह हनुमानगढ़ी पहुंच हनुमानजी का दर्शन पूजन कर श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वही पर इकबाल अंसारी से भी मुलाकात की। श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया और राज ठाकरे के अयोध्या आगमन के विरोध के बारे में भी जानकारी दी।
अयोध्या के संतों का भी बृजभूषण शरण सिंह को समर्थन मिल रहा है. सांसद ने यह दावा किया कि अगर राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने में शर्म आ रही है तो वे अयोध्या के प्रमुख संत महंतों से माफी मांग लें और अगर संत समाज ने माफ कर दिया तो मैं उन्हें छोड़ दूंगा।
श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लेते सांसद बृजभूषण शरण सिंह साथ में इकबाल अंसारी
सासंद बृजभूषण शरण सिंह को आशीर्वाद देते महंत बृजमोहन दास व पुजारी राजकुमार दास
श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह की आवाज देश की आवाज है। उत्तर भारतीय के सम्मान में आज बृजभूषण शरण सिंह मैदान में है। आज अयोध्या ही नही पूरे देश का संत समाज व आम नागरिक सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ खड़े है। राज ठाकरे एक घमड़ी व्यक्ति है। देश हित राज ठाकरे को माफी मांगनी चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह सूर्यवंशी ये भगवान राम के वंशज है श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज संत समाज के अगुवा है। राज ठाकरे को माफी मांग कर अयोध्या आये और सरयू में स्नान करें। इसके पहले सांसद बृजभूषण शरण सिंह दशरथ गद्दी चौबृजी मंदिर पहुंचे जहां भगवान का दर्शन पूजन किये। इसके बाद चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास महाराज व पुजारी राजकुमार दास का आशीर्वाद लिये। महंत बृजमोहन दास महाराज ने इस ऐतिहासिक मुहिम में एक जोरदार नारा दिये राज ठाकरे माफी मांगों अगर अयोध्या आना है तो। नारे को सुन सांसद बृजभूषण शरण सिंह बहुत खुश हुए और कहे महंत बृजमोहन बाबा का आशीर्वाद मिल गया अब जीत उत्तर भारतीय की जरूर होगी। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार और सांसद लल्लू सिंह को बृजभूषण सिंह ने कहा सब कलाकार है न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेंगी, दोनो हमारे बड़े भाई है सब जानते है। राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर लगातार विरोध कर रहे सांसद बृजभूषण शरण। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा शरद पंवार ने भी हमारे समर्थन मे कहा है कि यह मांग जायज है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा बगैर माफी मांगे अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश में भी नहीं कदम रख पाएंगे राज ठाकरे। कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई। एक ही रास्ता है, उत्तर भारतीयों से माफी मांगो, नहीं मांग सकते हो तो संतो से माफी मांगो।अगर उनसे भी माफी नहीं मांग सकते हो अगर मोदी जी के करीब जाना चाहते हो तो मोदी जी से ही माफी मांग लो। माफी मांग लेंगे से सब कुछ खत्म हो जाएगा। अगर संत क्षमा कर देते हैं तो हम भी उनको माफ कर देंगे। वे संत समाज को साक्षी मानकर माफी मांग लें उसी दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा। इस मौके पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, महंत रामप्रसाद दास, महंत बलराम दास, महंत इन्द्रदेव पहलवान, पुजारी हेमंत दास, अंकित दास, अभिषेक दास, अभय दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत महंत व आमजन मौजूद रहें।