Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरुओं को शीश नवा अयोध्या पहुंचे योगी, रामलला व हनुमानगढ़ी के किये दर्शन

बमबम यादव

Mon, Jan 29, 2024

एक महीने में पांचवीं बार मुख्यमंत्री ने किया ¬रामलला का दर्शन पूजन

श्रीराममंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का सीएम ने लिया जायजा  

हनुमानगढ़ी में वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने सीएम योगी को कराया पूजन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन हनुमान के दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुखी-स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यहां पर श्रद्धालुओं के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम योगी गोरखपुर में अपने गुरुओं को शीश नवाकर दोपहर में अयोध्या पहुंचे।  सोमवार को रामनगरी पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।  जनवरी माह में सीएम योगी का रामनगरी का यह छठवां दौरा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 जनवरी, 14 जनवरी, 19 जनवरी, 21-22 जनवरी और 23 जनवरी को अयोध्या पहुंचे थे। सोमवार को मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के संदर्भ में ना केवल जानकारी ली, बल्कि खुद जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सीएम योगी ने इस दौरान दर्शनार्थियों से भी बातचीत करके फीडबैक लिया।  हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।  इस दौरान मण्डलायुक्त गौरव दयाल द्वारा दर्शनार्थियो के सुलभ दर्शन हेतु किये गए प्रबंधों के सम्बंध में अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव गृह  संजय प्रसाद स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार, ए0डी0जी0 जोन पीयूष मोर्डिया, ए0डी0जी0 सुरक्षा रघुवीर लाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी  नितीश कुमार,  विधायक  वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त विशाल सिंह, एस0पी0 सुरक्षा पंकज पांडेय, सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें