: यज्ञ सम्राट नेपाली बाबा ने अपना उत्तराधिकारी महंत हंसराज दास नागा बाबा को किया नियुक्त
बमबम यादव
Wed, Jan 24, 2024
श्री सीताराम नाम आश्रम के महंत बने हंसराज दास नागा बाबा, संतों ने वैष्णो सनातन परंपरा के अनुसार दिया कंठी चद्दर
अयोध्या। मां सरयू के पावन धारा में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विश्व कल्याण के लिए चल रहे श्री सीताराम नाम जप संकीर्तन एवं महायज्ञ के समापन पर महात्यागी आत्मानंद दास नेपाली बाबा ने अपने शिष्य हंसराज दास नागा बाबा को अवध धाम में स्थित श्री सीताराम नाम आश्रम रामघाट अयोध्या के साथ बिहार वाराणसी एवं वृंदावन सहित सभी आश्रमों का उत्तराधिकारी महंत नियुक्त किया। वैष्णो सनातन परंपरा के अनुसार अयोध्या के संतों महंतों के पवन उपस्थिति में तिलक लगाकर कंढ़ी चद्दर दे करके महंत नियुक्त किया और कहा कि हंसराज दास नागा बाबा पूरी निष्ठा और निष्काम भाव से आश्रम की निरंतर सेवा कर रहे हैं इसलिए संतों की उपस्थिति में उनका आश्रम का उत्तराधिकारी महंत नियुक्त किया गया है जिससे आश्रम की व्यवस्था सुचार रूप से चलती रहे।
नवनियुक्त उत्तराधिकारी महंत हंसराज दास नागा बाबा ने कहा कि गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से आश्रम का संचालन किया जा रहा है और उन्हीं के आशीर्वाद और आश्रम से आश्रम में संत सेवा गौ सेवा मानव सेवा निरंतर चल रही है और चलती रहेगी उन्होंने जो भर मुझे आज सौंपा है उसको उन्हीं के आशीर्वाद से मैं आगे चलता रहूंगा। इस अवसर पर श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत बृजमोहन दास, नागा महंत सूरज दास , महंत जन्मेजय शरण, महंत सीताराम दास त्यागी, महंत जनार्दन दास, महंत स्वामी अवधेश कुमार दास, महंत जगत गुरु परमहंस आचार्य सहित सैकड़ो की संख्या में संत महंत धर्माचार्य उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन