: बड़े भक्तमाली महाराज के 49वीं पुण्यतिथि पर विविध आयोजन, भगवान को लगा छप्पन भोग
बमबम यादव
Sun, Nov 26, 2023
वैदिक रीति रिवाज से मंत्राेच्चार संग सरयू मैया का पूजन-अर्चन, भाेग, आरती हुआ तत्पश्चात मैया का दुग्ध से अभिषेक के साथ एक छाेर से दूसरे छाेर तक सरयू मैया काे चुनरी चढ़ाई गई


बड़ा भक्त माल आश्रम में युगल सरकार को लगा छप्पन भोग, संतों का हुआ अभिनन्दन
अयाेध्या। प्रसिद्ध पीठ बड़ाभक्तमाल, रामघाट से शनिवार को गाजे-बाजे संग भव्य शाेभायात्रा यात्रा निकाली गई। जिसे पीठ के वयाेवृद्ध महंत काैशलकिशोर दास महाराज ने अपना सानिध्य प्रदान किया। माैका है आश्रम के पूर्वाचार्य बड़े भक्तमाली महाराज के 49वीं पुण्यतिथि समाराेह का, जिसके परिप्रेक्ष्य में चुनरी महाेत्सव का आयाेजन किया गया। यह शाेभायात्रा रामनगरी के मुख्य मार्गाें से हाेते हुए सरयू के सहस्रधारा आरती घाट पहुंची। जहां वैदिक रीति रिवाज से मंत्राेच्चार संग सरयू मैया का पूजन-अर्चन, भाेग, आरती हुआ। तत्पश्चात मैया का दुग्ध से अभिषेक किया गया। उसके बाद एक छाेर से दूसरे छाेर तक सरयू मैया काे चुनरी चढ़ाई गई। इस माैके पर बड़ाभक्तमाल के महंत स्वामी अवधेश कुमार दास महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष आश्रम की तरफ से चुनरी महाेत्सव का आयाेजन किया जाता। जिसकाे गुरूदेव महंत काैशलकिशोर दास महाराज अपना संयाेजन प्रदान करते हैं। मठ से शाेभायात्रा निकलती है। फिर सरयू तट पहुंचकर सरयू मैया काे चुनरी समर्पित की जाती है। उसी उपलक्ष्य में इस बार भी चुनरी महाेत्सव का आयाेजन किया गया। सरयू मैया का पूजन-अर्चन, अभिषेक कर चुनरी चढ़ाई गई। रविवार को मंदिर प्रांगण में पूर्वाचार्य बड़े भक्तमाली महाराज की 49वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई जायेगी, जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संत-महंत सम्मिलित रहेंगे। संत पूर्वाचार्य काे श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। चुनरी महाेत्सव में रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, बावन मंदिर के महंत वैदेहीवल्लभ शरण, वैदेही भवन महंत रामजी शरण, पत्थर मंदिर महंत मनीष दास, नागा रामलखन दास समेत अन्य संत-महंत एवं मंदिर से जुड़े हुए भक्तगण उपस्थित रहे।तो वही देरशाम भगवान श्री सीताराम जी को छप्पन भोग लगाया गया जिसमें विविध प्रकार के पकवान बनाकर युगल सरकार को भोग लगा। इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर गीत संगीत की त्रिवेणी से सराबोर रहा। छप्पन भोग में रामनगरी के विशिष्ट संतों का बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास महराज ने सभी का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, मंगलभवन पीठाधीश्वर महंत रामभूषण दास कृपालु,बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत रामजी शरण, महंत मनीष दास,वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहें।



Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन