Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: बडे शातिराना तरीके से गायब कर दिया पेट्रोल पम्प सेल्समैन के पास से दो लाख रुपये

बमबम यादव

Wed, Nov 20, 2024
बडे शातिराना तरीके से गायब कर दिया पेट्रोल पम्प सेल्समैन के पास से दो लाख रुपये ठगो की करतूत रिकार्ड हुई सीसीटीवी में, पुलिस कर रही है मामले की जांच सेल्समैन का हल्का सा ध्यान भंग हुआ और गायब हो गये रुपये अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित एक पेट्रोल पम्प के सेल्समैन के साथ बड़े ही शातिराना तरीके से टप्पेबाजी को ठगो ने अंजाम दिया। टप्पेबाजी की इस घटना के आंख का काजल चुराना जैसी कहावत को चरितार्थ कर दिया। सेल्समैन पास स्थित आलमारी से दो लाख रुपये गायब हो गए और उसको भनक तक नहीं लगी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पम्प में यह घटना बुधवार दिन की बताई जा रही है। कोतवाली नगर प्रभारी अश्वनी पाण्डेय के अनुसार पेट्रोल पम्प के पास बनी लोहे की खोखे जैसी आलमारी में सेल्समैन ने अपना कलेक्शन रखा हुआ था। इसमें रुपया रखकर उसने अपना ताला लटकाया हुआ था। इसी समय दो ठग लोग उसके पास आए। एक ने सेल्समैन से कहा कि कोई नोट सड़क पर पड़ा हुआ है। सेल्समैन का ध्यान रोड की तरफ चला गया। उसने रोड को देखने के बाद अपनी निगाह पुनः आलमारी की ओर घुमाई। जिसमें आलमारी में उसे रुपया नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें