Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: व्यापारियों ने सौंपा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन

बमबम यादव

Wed, Nov 30, 2022

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के व्यापारियों ने पूर्व मुख्य्मंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन सपा महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व महासचिव हामिद जाफर मीसम को सौंपा, व्यापारियों ने 6 सूत्रीय मांगपत्र के द्वारा समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया , व्यापारीयो ने मांग की कि पुनर्वास के लिए सहायता राशि 1लाख से  10लाख कि जगह 5 लाख न्यूनतम व 20लाख अधिकतम किया जाए, 6 साल पुराने सर्किल रेट की जगह नए सर्किल रेट निर्धारित कर उसका चार गुना मुआवजा दिया जाए, नजूल की पट्टाशुदा व पर्चा शुदा जमीन का भी मुआवजा दिया जाए, नगर निगम के असेसमेंट को भूमि के स्वामित्व के रूप में मानक माना जाए, 16 दुकानदारों को बगैर सहमति के दुकान तोड़ा गया ,इन सभी मांगों को लेकर व्यापरीयो ने पूर्व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है,इस मौके पर महानगर अध्यक्ष ने कहा की वर्तमान सरकार अंग्रेजी हुकूमत को भी पीछे छोड़ आज व्यापारियों के साथ जिस तरीके का व्यवहार कर रही है वह निंदनीय है, व्यापारी का उत्पीड़न हो रहा है जिससे व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच रहा है ,अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ कर बाहर के व्यापारियों को बसाने की साजिश है, भगवान श्री राम के नाम पर  सत्ता पाने वाले आज भगवान श्री राम की प्रजा को तबाह और बर्बाद करना चाहते हैं, महानगर अध्यक्ष ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया की आपकी मांगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा दिया जायेगा जिसको शीतकालीन सत्र में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया की इस मौके पर व्यापारी नेता नंदू गुप्ता, शक्ति जयसवाल, हीरालाल गुप्ता, अवधेश कुमार,शिव नारायण पटेल, विजय यादव, शोएब खान, राम शरन शर्मा, विजय यादव, उदयकांत झा, सहित इत्यादि लोग मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें