Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

छोटी देवकाली पर कलश यात्रा की बैठक संपन्न, 21 सितम्बर को निकलेगी यात्र : 23 वीं कलश यात्रा में शामिल होगीं हजारों मातृ शक्तियां

admin

Tue, Aug 19, 2025
छोटी देवकाली पर कलश यात्रा की बैठक संपन्न, 21 सितम्बर को निकलेगी कलश यात्रा

23 वीं कलश यात्रा में शामिल होगीं हजारों मातृ शक्तियां

अयोध्या। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति अयोध्या मंडल के शक्ति वाहिनी की बैठक छोटी देवकाली अयोध्या में शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से कलश यात्रा 21 सितम्बर को लता मंगेशकर चौराहा नया घाट के सामने संत तुलसीदास घाट से दोपहर बाद 2.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने सम्मिलित होगी। बैठक में सर्वसम्मति से नीलम श्रीवास्तव को शक्ति वाहिनी का सह प्रभारी बनाया गया। बिंदु सिंह ने बताया कि इस वर्ष 23 वीं कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भारी संख्या में माताएं बहने व भक्त भाग लेंगे और नियमों का पालन किया जायेगा। संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ला ने बताया अयोध्या नगर के अंतर्गत पिछले वर्ष 67 स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ था। इस वर्ष भी उतनी ही समितियां लगभग अपने-अपने निश्चित स्थान पर मानकों का पालन करते हुए मनाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रशासन की उदासीनता के कारण कुछ कार्यों में बाधा आ रही है लेकिन शीघ्र ही उसको पूरा कर लिया जाएगा।

इसके पूर्व रविवार को कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें समिति के अध्यक्ष रमापति पांडे ने बताया कि अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष नगर निगम और प्रशासन का सहयोग अयोध्या नगर के समिति को पूर्ण रूप से नहीं मिल रहा है लेकिन केंद्रीय पूजा रामलीला समिति सभी समितियां को यह विश्वास दिलाता है कि उनके सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सभी समितियां से संपर्क किया जा रहा है और उनसे आग्रह किया जा रहा है की कलश यात्रा में 21 सितंबर को शाम 2.30 बजे मां सरयू के तट पर वरुण आवाहन के साथ प्रारंभ होगी जिसमें सभी दुर्गा पूजा समिति के लोग सम्मिलित हो और वह चिंता ना करें केंद्रीय समिति उनके सभी समस्याओं का समाधान करेगी कलश यात्रा नया घाट से श्रृंगार घाट होते हुए हनुमान जी के द्वार पर पहुंचेगी और उसके उपरांत मां छोटी देवकली का पूजन होगा प्रसाद वितरण होगा सभी बहनें अपने कलश को ले जाकर के अपने घर में स्थापित कर माता की पूजा अर्चना करेगी। बैठक में पार्वती कौशल, नीलम श्रीवास्तव प्रभावती, माया, बदामा, अंजू, नीलम मौर्य सहित लगभग दो दर्जन बहनें सम्मिलित हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें