Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है: रामकृष्ण शास्त्री

बमबम यादव

Sun, Apr 20, 2025
जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है: रामकृष्ण शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में रामकृष्ण महराज शास्त्री काकाजी ने कृष्णजन्मोत्सव के प्रसंग की व्याख्या की तीर्थक्षेत्र सेवा समिति महराष्ट्र के तत्वावधान में हो रहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सोहला एवं गीता पारायण पाठ कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतो का हो रहा समागम, पूरे देश से सौकड़ो भक्त कथा में लगा रहा गोता अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का उल्लास अपने चरम पर है। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा रामकृष्ण महराज शास्त्री काकाजी कर रहे है। कथा के चतुर्थ दिवस काका जी ने प्रभु के वामन अवतार के वृतांत का विस्तार पूर्वक वर्णन भक्तों को करवाया एवं कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। कथा के चौथे दिन संत साधकों ने काका जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की शुरुआत भागवत आरती के साथ की गई।जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है। काका जी महाराज ने कथा प्रसंग का वृतांत सुनाते हुए बताया कि वामन अवतार भगवान विष्णु के दशावतारो में पांचवा अवतार और मानव रूप में अवतार था। जिसमें भगवान विष्णु ने एक वामन के रूप में इंद्र की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लिया। वामन अवतार की कहानी असुर राजा महाबली से प्रारम्भ होती है। महाबली प्रहलाद का पौत्र और विरोचना का पुत्र था। महाबली एक महान शासक था जिसे उसकी प्रजा बहुत स्नेह करती थी। उसके राज्य में प्रजा बहुत खुश और समृद्ध थी। उसको उसके पितामह प्रहलाद और गुरु शुक्राचार्य ने वेदों का ज्ञान दिया था। इसके बाद भैया जी के सानिध्य में सभी भक्तों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। कथा में रामनगरी के विशिष्ट संतों का समागम हुआ, कथा श्रवण करने आए सभी संतो महंतों का अभिनन्दन के आयोजक तीर्थक्षेत्र सेवा समिति महराष्ट्र व संस्थापक श्री ज्ञानेश मिशन आलंदी, श्री अध्यात्म साधना आश्रम धरणी वालों ने किया।महोत्सव की अध्यक्षता हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज कर रहें। कार्यक्रम में 108 लोग सामूहिक गीता का पारायण पाठ कर रहे है। देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें