Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव में लगेगा संतों का जमावड़ा

बमबम यादव

Sun, Jun 9, 2024

दस दिवसीय जन्मोत्सव में शामिल होंगे कई राज्यों के मुख्यमंत्री

व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे पुण्डरीक गोस्वामी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के 10 दिवसीय जन्मोत्सव में कई राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा संत-धर्माचार्यों का अयोध्या में जमावड़ा लगेगा। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया कि 12 से 21 जून तक जन्मोत्सव का कार्यक्रम चलेगा। इन 10 दिनों के बीच श्री रामचरितमानस का अष्टोत्तर शतपाठ, श्रीराम महायज्ञ, श्री मद्भागवत कथा और फूल बंगले की झांकी सजाई जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए पूरे देश के संतों को भी हमने आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन देश अलग-अलग हिस्सों से आये साधु-संतों के साथ चिंतन करेंगे। सामाजिक समरसता के विषय मे वार्ता की जाएगी। कहा कि हमारा मुख्य विषय राष्ट्र है।

21 जून को आयोजित होने वाले संत सम्मेलन में अयोध्या सीट पर हार पर भी मंथन किया जा सकता है। हालांकि अयोध्या को लेकर हो रही तरह-तरह की आलोचना के विषय में महंत कमलनयन दास ने बताया कि ज्ञान के अभाव में लोग ऐसा बोल रहे हैं। उनको बताना चाहूंगा कि अयोध्या के संतों ने भाजपा को वोट दिया है। अयोध्या से भाजपा जीती हुई है। अयोध्या की भोली-भाली जनता को बरगलाया गया। उनको लालच दिया गया है। प्रलोभन दिया गया है। उनको आरक्षण के नाम पर डराया गया है। सम्मेलन के माध्यम से लोगों से अपील की जाएगी। किसी के बहकावे में ना आएं। हम लोग अयोध्या विधानसभा से जीते हुए हैं। इस तरह से टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो साधु-संत गांव-गांव और घर-घर बताने के लिए जाएंगे। देशभर से लगभग 500 से अधिक जगद्गुरु, पीठाधीश्वर, धर्माचार्य, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई समेत संघ और विश्व हिंदू परिषद के बड़े पदाधिकारी भी शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें