Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जीवन का एक ही लक्ष्य हो समाज का स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चले: सुरेंद्र चंद्र शर्मा

बमबम यादव

Mon, Oct 28, 2024
जीवन का एक ही लक्ष्य हो समाज का स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चले: सुरेंद्र चंद्र शर्मा श्री राम कथा को नया आयाम देने वाले युग तुलसी स्वामी रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव में रामचरितमानस के सरस वक्त डॉ सुरेंद्र चंद्र शर्मा ने अपने विचार रखें अयोध्या। श्री राम कथा को नया आयाम देने वाले युग तुलसी स्वामी रामकिंकर महाराज की शत जन्मजयंती महोत्सव,श्रीरामायणम् आश्रम ट्रस्ट,परिक्रमा मार्ग, जानकी घाट श्रीअयोध्या धाम में परम विदुषी दीदी मां मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर के संयोजन में आज रविवार को रामचरितमानस के सरस वक्त डॉ सुरेंद्र चंद्र शर्मा ने युग तुलसी अपने वक्तव्य में कहा कि स्वामी जी के बारे में मां दीदी जी के सामने कुछ कहूं तो यह सूर्य भगवान को दीपक दिखाने जैसा होगा लेकिन पूंजी दीदी मां और नए युग को परिवर्तन करने वाले स्वामी रामकिंकर जी महाराज ने समाज को जो दिया है उसका प्रचार प्रसार निरंतर युवाओं में होता रहे यही प्रयास हम कर रहे हैं और उनके वचनों को अमृत मानकर उनका प्रचार प्रसार कर रहे हैं। मेरे जीवन का एक ही लक्ष्य है कि समाज स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चले। परम विदुषी दीदी मां मन्दाकिनी श्रीरामकिंकर ने बताया कि कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या के महापौर गिरीश त्रिपाठी महाराज सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर करेंगे। गुरु जी का पूजन होगा भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा और शाम के सत्र में विष्णु सहस्त्रनाम का पूजन होगा और यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। दीदी मां ने बताया कि कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े लोगों का आना प्रारंभ हो गया है। यह उत्सव 28 से प्रारंभ होकर 1 नवंबर तक चलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें