: हनुमान बाग के विशाल भंडारे में हजारों रामभक्त ग्रहण कर प्रसाद, हर दिन अलग अलग प्रसाद की है दिव्य व्यवस्था
बमबम यादव
Mon, Jan 22, 2024
हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के संयोजन में दो जगहों पर किया गया भंडारा की व्यवस्था

अयोध्या। रामलला के प्राण प्रतिष्ठव समारोह को लेकर हनुमान बाग का विशाल भंडारा अनवरत जारी है,जिसमें हजारों रामभक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे है। जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम मिलाकर दस हजार श्रद्धालु, रामभक्त और दर्शनार्थी भोजन, नाश्ता, चाय ग्रहण कर रहे हैं। श्रीमहंत जगदीश दास जी ने कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है। इस कार्य में सभी को जुड़ना चाहिए। भगवान श्रीरामलला अपने भव्य, नव्य, दिव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। जो हम सबके लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर हनुमान बाग सेवा संस्थान द्धारा ये पुनीत कार्य हो रहा है। भंडारे में हर दिन का अलग अलग मेन्यू है। भंडारे में प्रतिदिन दस हजार लोग भोजन, नाश्ता, जलपान ग्रहण कर रहे हैं। प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक नाश्ता- जिसमें चाय, कचौड़ी, पकौड़ी दिया जाता है। उसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहार 1 बजे तक भोजन मिलता है। फिर रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भोजन का कार्यक्रम चलता है। प्रतिदिन नाश्ता, भोजन का क्रम ऐसा ही चलता रहेगा। भंडारे की व्यवस्था पुजारी योगेंद्र दास, मंदिर के अधिकारी सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहें है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन