: श्री सियावर भवन के महंत बने युवा आकाश शरण
बमबम यादव
Wed, Mar 5, 2025
श्री सियावर भवन के महंत बने युवा आकाश शरण
अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता
अयाेध्या। रामनगरी के श्री ऋणमोचनघाट स्थित मंदिर सियावर भवन का नया महंत युवा आकाश शरण काे बनाया गया। यह मंदिर आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला की परम्परा का है। मंगलवार को एक महंताई समाराेह के दरम्यान अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की मान्यता की। साथ ही साथ महज्जरनामा पर हस्ताक्षर भी किया। आकाश शरण के सेवा भाव व ईश्वर के प्रति उनकी आस्था व अपने गुरु मैथिलीरमण शरण की सेवा में थे,इस सबको देखते हुए अयोध्या के संतों ने आचार्य पीठ श्रीमहंत मैथली रमण शरण महाराज की अध्यक्षता में मैथिली रमणशरण के साकेतवास के बाद संत समाज ने आकाश शरण को महंती के योग्य समझा और मंगलवार को कंठी, चादर, तिलक आदि से महंत के रूप में उनका अभिषेक किया। संतों ने रामानन्दीय वैरागी परमारा के अनुसार आकाश शरण को कन्ठी, चादर व तिलक लगाकर गद्दी पर आसीन कर विधिवत महन्थ नियुक्त कर यह महज्जर नामा लिख दिया। जिसमें संताें व सद् गृहस्थाें ने महंत आकाश शरण काे श्री सियावर भवन का महंत एवं सर्वराहकार घाोषित किया। नवनियुक्त महंत आकाश शरण ने कहा कि वह अपने समस्त दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही मंदिर की सम्पूर्ण सम्पत्तियाें काे अक्षुण्ण बनाए रखने का आजीवन सतत प्रयत्न करते रहेंगे। अंत में आए हुए संताें का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सत्कार महंत छोटू शरण, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास व रामदेव पहलवान ने किया। देखरेख आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के युवा अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने किया।महंताई समाराेह में आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के श्रीमहंत मैथली रमण शरण, हनुमत सदन के महंत अवधेश किशोर शरण, हनुमानगढ़ी से महंत बलराम दास, महंत सत्येन्द्र दास, महंत प्रिया पीतम शरण, महंत रामभद्र शरण, रसमोद कुंज के महंत, आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के युवा अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन