Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: लव कुश भवन वाल्मीकि आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का छाया उल्लास

बमबम यादव

Thu, May 8, 2025
लव कुश भवन वाल्मीकि आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का छाया उल्लास अयोध्या के वाल्मीकि आश्रम में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव, पूर्व विधायक खब्बू तिवारी हुए शामिल अयोध्या। पावन नगरी अयोध्या के लव कुश भवन स्थित वाल्मीकि आश्रम में इन दिनों आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है, जहाँ प्राण प्रतिष्ठा उत्सव पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में गोसाईगंज के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर श्रद्धा अर्पित की। आयोजन के अंतर्गत 108 शिवलिंग, गंगा जल, दक्षिण मुखी हनुमान जी तथा नवदुर्गा की मूर्तियों की स्थापना विधिपूर्वक की जा रही है। इस शुभ कार्य की अगुवाई मंदिर के महंत राम केवल दास जी कर रहे हैं। आयोजन में राजकुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल मंदिर के उत्तराधिकारी रामदास ,ओम दास, तथा सैकड़ों की संख्या में संत-महंत एवं मंदिर के शिष्यगण उपस्थित रहे धार्मिक आयोजन के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और यह उत्सव आगामी दिनों तक जारी रहेगा। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, आस्था और अध्यात्म की गूंज सुनाई दे रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें