Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महाबली की महिमा से गूंजा हनुमानगढ़ी का सिंह द्धार

बमबम यादव

Wed, May 28, 2025
महाबली की महिमा से गूंजा हनुमानगढ़ी का सिंह द्धार जेठ के मंगलवार को भंडारे में भक्तों का सैलाब राधिका सेवा ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित हुआ विशाल भण्डारा, उमड़े श्रद्धालु अयोध्या। आस्था और भक्ति की नगरी अयोध्या में जेठ माह के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन हनुमानगढ़ी का सिंह द्धार पर किया गया। राधिका सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत सूर्यभान दास के संयोजन में आयोजित भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। श्रद्धालुओं को छाेला-चावल एवं बूंदी प्रसाद बांटा गया। जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्ताें ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण का आयोजन राधिका सेवा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी अयोध्या की तरफ से किया गया था। इसका शुभारंभ हनुमानगढ़ी के नागा साधु संत महंत राजू दास, महंत मामा दास, महंत उपेंद्र दास, लवकुश दास, रवि नागा, अभय दास ने बजरंगबली के चित्रपट पर पूजन-अर्चन, आरती से किया। उसके बाद स्टाल लगाकर हनुमान भक्ताें काे छाेला-चावल, बूंदी प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का सिलसिला देररात्रि तक चलता रहा। इससे पहले राधिका सेवा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी अयोध्या के अध्यक्ष महंत सूर्यभान दास ने मुख्य अतिथि समेत आए हुए अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ा, माल्यार्पण कर स्वागत किया। महंत सूर्यभान दास ने कहा कि उन्होंने जेठ के तीसरे मंगलवार पर हनुमानगढ़ी के सिंह द्वार पर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। यह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम राधिका सेवा ट्रस्ट की तरफ से किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में बजरंगबली के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जी सबका कल्याण करें। यही उनसे कामना है। महंत मामा दास ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा जेठ के मंगलवार पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बजरंगबली सबके ऊपर अपनी कृपा बनाये रहें। देश में शांति और खुशहाली स्थापित हाे। इस अवसर पर महंत राजू दास, महंत उपेंद्र दास, लवकुश दास, अभय दास, रवि नागा सहित सैंकड़ो लाेग उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें