Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग का विशाल भंडारा अपने चरम पर, हजारों रामभक्त ग्रहण कर रहें प्रसाद

बमबम यादव

Sun, Jan 21, 2024

मंदिर में चल रहा विशेष अनुष्ठान, वैदिक आचार्य कर रहें नवाह पारायण पाठ

धरती से लेकर अंबर तक राम ही राम सुनाई और दिखाई पड़ रहा, हम सभी का बड़ा सौभाग्य है कि प्रभु अपने निज मंदिर में विराजमान हो रहे: श्रीमहंत जगदीश दास

अयोध्या। भगवान श्रीरामलला सरकार के पावन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में विविध धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। हनुमान बाग के गर्भगृह में विराजमान आराध्य भगवान सीताराम जी व श्री हनुमानजी का विशेष पूजन अभिषेक किया गया। उसके बाद भव्य श्रृंगार हुआ। हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास जी ने कहा कि आज हम सभी को ऐसा लगता है। जैसे हम कलयुग नहीं त्रेता युग में है। क्योंकि धरती से लेकर अंबर तक राम ही राम सुनाई और दिखाई पड़ रहा है। हम सभी का बड़ा सौभाग्य है कि प्रभु अपने निज मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। इस भयंकर कलयुग मे प्रभु भक्ति ही उत्तम साधन हैं। धार्मिक अनुष्ठान में नवाह पारायण पाठ चल रहा है। हनुमान बाग मंदिर की ओर से प्रातःकाल से लेकर रात्रि पर्यंत भोजन भंडारे का आयोजन नित्य चल रहा है। भंडारे में हजारों की संख्या श्रद्धालु और रामभक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। लंगर में प्रतिदिन अलग-अलग भोजन मिलता है। जैसे शनिवार को पूड़ी, कचौड़ी, सब्जी, पुलाव, सलाद, कलाजाम, चाय व काफी समेत अन्य वस्तुएं श्रद्धालुओं को खाने हेतु दी गई। सभी श्रद्धालु भंडारे में छक कर बड़े चाव से भोजन पा रहे हैं। अब अगले दिन भोजन का मेन्यू दूसरा रहेगा। यह भंडारा दो जगह चल रहा है। एक हनुमान बाग के मुख्य द्वार पर तो दूसरा रामभद्राचार्य जी महाराज के अमृत महोत्सव पंडाल के बगल काशीराम कालोनी परिक्रमा मार्ग रोड़ पर। भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे गोरखपुर राजितराम, बस्ती सभाजीत और अंबेडकरनगर निवासी श्यामलाल ने कहा यह बहुत ही नेक कार्य है। जो श्रद्धालु, रामभक्तों को भोजन ग्रहण कराया जा रहा है। हमारे आराध्य श्रीरामलला अपने नव्य भवन में विराजमान हो रहे हैं, जिससे हम सब बहुत ही उत्साहित और उल्लासित हैं। वहीं अयोध्या दर्शन-पूजन हेतु पधारे लखनऊ निवासी रमेश एवं शीला ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीरामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। इसी खुशी में अयोध्यानगरी में चारों ओर भोजन-भंडारा, उत्सव-महोत्सव, अनुष्ठान समेत तमाम कार्यक्रम चल रहा है। जिसके हम सभी साक्षी बन रहे और इस उत्सव में शरीक हुए है। इस महा अनुष्ठान की सारी व्यवस्था मंदिर के पुजारी योगेंद्र दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री कर रहें है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें