Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी में फिर निकला जमीन का जिन्न, लोढ़ा ग्रुप व किसानों में ठनी

बमबम यादव

Sat, Jul 27, 2024

माझा बरेहटा के किसानों का आरोप, जबरन जमीन कब्जाना चाह रहा लोढ़ा ग्रुप

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री तेजनाराण पांडेय की चेतावनी, किसानों के लिए सड़क पर संघर्ष

अयोध्या। रामनगरी में सस्ती जमीन लूट का एक और जिन्न निकल आया है। किसानों ने लोढ़ा ग्रुप पर जबरन जमीन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि अपनी खरीदी जमीन पर काबिज लोढ़ा ग्रुप के बाउंसर आसपास की जमीनों पर भी काम नहीं करने दे रहे। इस मामले में किसानों को समाजवादी पार्टी का साथ मिला है। शुक्रवार को पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने किसानों के साथ प्रेसवार्ता की। हक के लिए सड़क पर संघर्ष की चेतावनी दी है। मामला माझा बरेहटा का है। जहां एक बार  फिर जमीन का जिन्न जाग चुका है। यहां जमीन के कब्जे के प्रयास को लेकर रामनगरी फिर चर्चा में है। यहां माझा बरेहटा में जमीन को लेकर लोढ़ा ग्रुप और स्थानीय किसान आमने-सामने हैं। किसानों ने समाजवादी पार्टी सरकार में राज्यमंत्री रहे पूर्व विधायक तेजनारायण पवन पांडे के साथ प्रेसवार्ता की।

माझा बरेहटा के किसानों का मामला लेकर पवन पांडे ने लोढ़ा ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि जमीन लेने के बाद भी अब स्थानीय किसानों को लोढ़ा ग्रुप के बाउंसर परेशान कर रहे हैं।  जिससे बची हुई जमीन को भी कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। पवन पांडेय ने कहा कि अब किसानों की तरफ से समाजवादी पार्टी ने आंदोलन की कमान संभाल ली है। पत्रकार वार्ता में पवन पांडे ने चेतावनी दी है कि किसी भी हालत में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। किसानों के हक के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। प्रेसवार्ता में पांडेय ने प्रश्न किया कि अब प्रदेश सरकार बताए कि किसानों के लिए क्या कर रही है। किसानों की जमीन का मामला प्रदेश सरकार की परीक्षा है। अगर सरकार ईमानदार है तो किसानों की जमीन बचाए नहीं तो सरकार ही भ्रष्ट समझी जाएगी। भाजपा अभी लोकसभा चुनाव में सिर्फ अयोध्या से सांसदी हारी है।यही हाल रहा तो पूरे प्रदेश में भाजपा  हार का मुंह देखेगी।

पूर्व मंत्री पवन पांडेय के साथ प्रेसवार्ता कर रहे माझा बरेहटा के किसानों ने भी कहा कि लोढ़ा ग्रुप के बाउंसर धमकी दे रहे है। लोढ़ा ग्रुप माझा बरेहटा में काफी जमीन खरीदी है। उस जमीन के आसपास और जमीन लेने का प्रयास लोढ़ा ग्रुप कर रहा है जिसके लिए किसानों को उनके बाउंसर डरा धमका रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें