: हनुमान बाग में राम जन्मोत्सव में बहेगी रामकथा की रसधार
बमबम यादव
Mon, Apr 8, 2024
राम कथा की रसमयी वर्षा प्रख्यात कथावाचिका सुरभि जी करेगी

108 नवाह पारायण पाठ होगा आकर्षक का केंद्र, हनुमान बाग सजधज कर तैयार
अयोध्या। राम जन्मोत्सव के बागत में रामकथा की रसधार बाहित होगी। मंगलवार से वासंतिक बरात्र की शुरुआत हो रही है। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठो में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में मंगलवार से रामकथा की रसधार बहेगी।
यह महोत्सव हनुमान बाग पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा और कार्यक्रम का संयोजन मंदिर से जुड़े सुनील दास कर रहें। महोत्सव की व्यापक तैयारी की जा है। महंत जगदीश दास ने कहा कि रामकथा श्रीराम के जीवंत विग्रह की तरह और यह अनुष्ठान हमारे लिए त्यंत महनीय है। राम कथा प्रख्यात कथावाचिका सुरभि जी विखेरेंगी। रामकथा की भावधारा प्रवाहित करने मातृशक्ति की भी भूमिका निश्चित होगी। अपने भावपूर्ण, पुर संगीत और सम्यक दृष्टांत से बत प्रस्तुति से चमत्कृत करने वाली चित्रकूट की सुरभि मंगलवार को वासुदेवघाट स्थित हनुमानबाग के भव्य प्रांगण में नौ दिवसीय रामकथा आरंभ करेंगी। कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी नारायणाचार्य रहेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन