Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पांच सौ वर्षों का सपना हुआ पूरा : श्रीमहंत ज्ञान दास

बमबम यादव

Wed, Feb 14, 2024

30 वर्षों बाद रामलला के दरबार पहुंचे श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज, हुए भावुक किया रामलला का दर्शन पूजन

अयोध्या। श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद आज 30 वर्षों बाद धर्म सम्राट हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज भगवान रामलला के दरबार पहुंचे। रामलला को निहारते हुए महंत जी एकदम भावुक हो गये। रामलला का दर्शन पूजन करते हुए श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज बोले आज बहुत ही खुशी की अनुभूति हुई। भावुक पल है, मेरे पास ऐसा कोई शब्द नही है। जिससे वह इसकी खुशी बयां कर सकें। लेकिन जो हुआ, बहुत अच्छा हुआ। चारों तरफ हो रहे जय श्री राम के नारे खुशी का माहौल बना रहे थे। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छाया है। यह बहुत ही अविस्मरणीय पल था। जो कभी ना भूलने वाला है। उन्होंने कहा कि 5 सौ वर्षों के लंबे संघर्ष बाद हमारे आराध्य श्रीरामलला सरकार दिव्य, भव्य, नूतन मंदिर में विराजमान हुए। जहां हम सब उनकी आरती-पूजन, दर्शन कर रहें है। जो सपना हम सबने सैंकड़ों वर्ष पहले देखा था। वह सपना साकार हुआ। रामलला टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए।

श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने कहा कि हम सबको गर्व की अनुभूति हो रही। यह पल गौरवांवित करने वाला है। इस ऐतिहासिक पल के हम सभी साक्षी बने। महंत संजय दास ने कहा कि हमारी पीढ़ी सबसे अधिक सौभाग्यशाली है। जो हम सबने श्रीरामलला सरकार को भव्य मंदिर में विराजमान होते देखा। उनका दर्शन- पूजन किया। राममंदिर के लिए ना जानें कितने लोग बलिदान हो गए। लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज भव्य राममंदिर निर्माण के साथ उनका सपना साकार हुआ। मंदिर में भजन गायक कन्हैया मित्तल ने श्रीमहंत जी महंत ज्ञान दास महाराज का आशीर्वाद लिया।इस मौके पर गोपाल जी, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मोहन दास, अभिषेक दास, अंकित दास, शिवम श्रीवास्तव, सर्वजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें