Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था पर सवाल, श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के आरोप

सृष्टि एक अनुशासित और मेधावी छात्रा रही: प्रबंध निदेशक रवि यादव 

सौरभ कुमार ने 98.10 व सुमित तिवारी ने 96.64 अंक प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया 

संतों के सान्निध्य में वैष्णव परंपरा के अनुसार विधिवत अनुष्ठान कर अमित कुमार दास को कंठी, चादर और तिलक देकर महंत पद की

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: तपस्वी छावनी मंदिर का विवाद फिर गहराया, समर्थन में आया हनुमानगढ़ी

बमबम यादव

Mon, May 5, 2025
तपस्वी छावनी मंदिर का विवाद फिर गहराया, समर्थन में आया हनुमानगढ़ी हनुमानगढ़ी ने तपस्वी छावनी का समर्थन किया, संतों ने मंदिर की सुरक्षा का संकल्प लिया, प्रशासन ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने सुरक्षा में कटौती और मंदिर पर कब्जा करने की कोशिशों के खिलाफ हनुमानगढ़ी से मदद मांगी अयोध्या। अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर, जगदगुरु परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया है कि उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है, इसके बाद उन्हें अपने मंदिर तपस्वी छावनी पर कब्जा किए जाने का डर सता रहा है। उसके लेकर वह हनुमानगढ़ी से मदद की मांग की। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंतों और संतों ने तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर का समर्थन करते हुए मंदिर पर कब्जा करने के प्रयासों का विरोध किया। उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत संत राम दास जी के स्थान पर बकायदा एक बैठक करके नागा संतों ने मंदिर की सुरक्षा का संकल्प लिया साथ ही प्रशासन ने न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।और हनुमानगढ़ी के अन्य महंतों ने एकजुट होकर इस मुद्दे पर कदम उठाने की घोषणा की। तपस्वी छावनी मंदिर पर लंबे समय से विवाद चल रहा है। महंत जगदगुरु परमहंस आचार्य के गुरु महंत सर्वेश्वर दास के निधन के बाद मंदिर पर कब्जा करने की कोशिशें जारी हैं। इसके बाद हनुमानगढ़ी ने महंत को पीठाधीश्वर के रूप में नियुक्त किया था। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने बताया कि उनकी सुरक्षा अचानक हटा दी गई, जिससे उन्हें यह स्पष्ट आभास हुआ कि मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुजरात के एक व्यक्ति द्वारा मंदिर पर कब्जा करने की लगातार कोशिश हो रही है। प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज जी के प्रधान शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास ने साफ किया कि वह हर समय तपस्वी छावनी के साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी ने हमेशा तपस्वी छावनी की गरिमा और सुरक्षा के लिए संघर्ष किया है और वे अब भी साथ खड़े हैं। तो वही निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव महंत नंदरामदास ने बताया कि प्रशासन उनके साथ है और उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां के लोग हमेशा विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रशासन न्याय दिलाने में उनकी मदद करेगा। हनुमानगढ़ी के नागा संत समाजसेवी मामा दास ने कहा कि हनुमानगढ़ी ने तपस्वी छावनी की गरिमा को बचाने में अहम भूमिका निभाई है और अब भी इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रखे हुए हैं। हनुमानगढ़ी के महंतों ने पुष्टि की है कि वे पूरी तरह से तपस्वी छावनी के पक्ष में खड़े हैं। इस मौके पर कल्याण दास, उपेंद्र दास, सूर्यभान दास, लवकुश दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें