: विंदुगाद्याचार्य जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बमबम यादव
Sat, May 17, 2025
विंदुगाद्याचार्य जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
कार्यक्रम का संयोजन मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य कर रहें
अयोध्या। विंदुसंप्रदाय की आचार्य पीठ चक्रवर्ती महाराज श्री दशरथ जी के राजमहल बड़ा स्थान के पीठाधीश्वर विंदुगाद्याचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज का पावन जन्मोत्सव भक्तिभाव व उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर देशभर से पधारे संत-महंतों, भक्तों और श्रद्धालुओं ने महाराज श्री को जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं। भगवान धनुषधारी की कृपा प्राप्त करने हेतु भजन, कीर्तन, और संगीतमय प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें भक्तों, संतों, गायकों और वादकों ने भाग लेकर महाराज श्री की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसका संयोजन विंदुगाद्याचार्य के उत्तराधिकारी मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य द्वारा किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित संतों, महंतों और श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस दिव्य आयोजन में कई प्रतिष्ठित पीठों के आचार्य एवं संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से निर्वाणी अनि अखाड़ा हनुमान गढ़ी के श्रीमहंत मुरली दास जी महाराज, महंत गौरी शंकर दास जी महाराज, महंत बलराम दास जी महाराज, तुलसीदास जी की छावनी के श्रीमहंत जनार्दन दास जी महाराज,राम कचेहरी मंदिर के पीठाधीश्वर शशिकांत दास जी महाराज, डांडिया मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी गिरीश दास जी महाराज, पत्थर मंदिर के पीठाधीश्वर मनीष दास जी महाराज, बड़े हनुमान मंदिर जानकी घाट के उत्तराधिकारी महंत छवि राम दास जी महाराज, महंत राम लखन दास जी महाराज नागा, महंत राम करण दास जी महाराज, राम प्रिया कुंज के महंत उद्धव शरण जी महाराज, करुणा निधान भवन के उत्तराधिकारी राम नारायण दास जी महाराज, महंत वीरेंद्र दास जी महाराज, तथा आचार्य पंडित विष्णु देव नायक शास्त्री जी महाराज सम्मिलित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन