Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीताराम जी का प्राणप्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बमबम यादव

Mon, Feb 19, 2024

हनुमानगढ़ी के इमली बगिया में हुआ विशाल भंडारा, संतों का हुआ स्वागत

गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज व उनके कृपापात्र उत्ताराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मानस मर्मज्ञ महंत डा महेश दास जी व समाजसेवी युवा नागा संत मामा दास ने संतों का किया सम्मान

अयोध्या। रामनगरी के सिद्ध पीठ श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के पावन सानिध्य में सीताराम जी का प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी समेत पूरी रामनगरी का विशाल भंडारा हुआ। जिसमें आये हुए सभी संतो महंतो का परमपरागत तरीके से गद्दी नशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज व उनके कृपापात्र उत्ताराधिकारी हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य मानस मर्मज्ञ महंत डा महेश दास जी व समाजसेवी युवा नागा संत मामा दास ने सयुक्त रुप से सम्मान किया। महंत डा महेश दास जी ने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव 1994 से लगातार होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूज्य गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया गया जिसमें हनुमानगढ़ी चारों पट्टी समेत रामनगरी के संत धर्माचार्य शामिल हुए जिनका अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत हरिद्धरी पट्टी के महंत मुरली दास, महंत रामकुमार दास, हनुमान बाग के महंत जगदीश दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत नंदराम दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत सुशील दास, महंत राजेंद्र दास,महंत राम नरेश दास,महंत छविरामदास, महंत इन्द्र देव दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, पहलवान मनोज दास, पहलवान मनीराम दास, उपेंद्र दास, महंत रामनारायण दास व हनुमानगढ़ी के मुख्तार समाजसेवी अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें