Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी

बमबम यादव

Thu, Jan 25, 2024

अयोध्या ग्रीनफील्ड टाउनशिप मे तैयार हो रही है वृहद टेंट सिटी


अयोध्या। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा बाद दर्शनार्थियों की आने वाली अपार संख्या के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान मूर्त रूप ले रहा है। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने भगवान श्रीरामलला मंदिर के दर्शन के लिए बहुत बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठहराने और उनकी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन फील्ड टाउनशिप क्षेत्र में उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बनाए जा रहे टेंट सिटी का निरीक्षण किया।  इस टेंट सिटी में लगभग 25 हजार श्रद्धालु एक साथ ठहर सकते हैं। उन्होंने सभी डॉरमेट्री में स्थित बेड्स की नम्बरिंग करने, पर्याप्त मात्रा में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की उपलब्धता के साथ ही सभी व्यवस्थायें समुचित रखने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि डॉरमेट्री और परिसर में इलेक्ट्रिक और फायर सेफ़्टी के सभी मानकों का अनुसरण किया जाए तथा पर्याप्त वेंटिलेशन भी रहे।  उन्होंने पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही शौचालयों की निरंतर साफ सफाई करने और परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी के मध्य बनी सड़कें ऊंची-नीची हैं जिसमें बरसात होने पर जल भराव होने की संभावना है, इसलिए इन गड्ढों को भरा जाय तथा सड़कों को रोलर चलाकर मोटरेबुल बनाया जाय। मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि टेन्ट सिटी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा इसे आकर्षक एवं साफ-सुथरा बनाया जाय। सम्पूर्ण टेन्ट सिटी परिसर में नियमित रूप से अच्छी साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय तथा आगन्तुकों के लिए अच्छे शौचालय एवं शुद्ध पेयजल के साथ ही समस्त आधारभूत सुविधाएं सुगमता से एवं अच्छी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध करायी जाय।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें