Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सीतावल्लभ कुंज सत्संग समिति द्धारा सेवा प्रकल्प चलायें जातें है: स्वामी छविराम दास

बमबम यादव

Sun, Apr 2, 2023

सीतावल्लभ कुंज बड़े हनुमान मंदिर, जानकीघाट में गरीब साधु-संतों, विद्यार्थियों व दीन-हीन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किया गया

अयोध्या । रामनगरी की शीर्षस्थ पीठ सीतावल्लभ कुंज बड़े हनुमान मंदिर, जानकीघाट में गरीब साधु-संतों, विद्यार्थियों व दीन-हीन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किया गया। यह वस्त्र वितरण कार्यक्रम श्रीसीतावल्लभ कुंज सत्संग सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। जिसे पीठ के वर्तमान पीठाधिपति व समिति सेवा समिति द्वारा गरीब साधु-संतों व असहायों को वस्त्र व दक्षिणा भेंट किया जाता है। उसी परिप्रेक्ष्य में इस बार भी हजारों लोगों को वस्त्र बांटा गया। वस्त्र पाकर सभी निहाल हो उठे। कार्यक्रम सायंकाल से शुरू होकर देररात्रि तक चलता रहा। संस्थापक अध्यक्ष महंत रामश्रेष्ठ दास रामायणी महाराज ने सानिध्यता प्रदान किया। इसमें हजारों लोग लाभान्वित हुए। वस्त्र पाकर साधु- संतों, विद्यार्थियों, निर्धनों, असहायों व दीन-हीन व्यक्तियों के चेहरे खिल उठे। पीठ के उत्तराधिकारी स्वामी छविराम दास महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष सीतावल्लभ कुंज सत्संग समिति एक दशक से ज्यादा समय से गरीब साधु-संतों, दीन-हीन, निर्बलों, असहायों आदि को वस्त्र बांट रहा है। इसके अलावा संस्थान द्वारा अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पावन पवित्र अयोध्यानगरी है। जहां प्रभु श्रीराम ने अवतार लिया। सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले बाद श्रीरामजन्मभूमि रामलला का दिव्य और मंदिर बन रहा है। जो बनकर तैयार हो जायेगा। 2024 तक श्रीरामलला सरकार अपने भव्य भवन में विराजमान होंगे। वहां हम साधु-संत व भक्तगण उनका दर्शन-पूजन, आरती कर सकेंगे। इससे पहले वस्त्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम के चित्रपट पर माल्यार्पण व पूजन-अर्चन से हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें