Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मुआवजे को लेकर भरमाने का कार्य कर रहा प्रशासन  : सुशील जायसवाल

बमबम यादव

Sat, Dec 3, 2022

अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण के अंतर्गत पीड़ित व्यापारी एवं निवासियों को लगातार मुआवजे को लेकर भरमाने का कार्य जिला प्रशासन कर रहा है, साथ ही खंडों खंडों में बांटने का कार्य करते हुए,आपस में भी बांटने का कार्य कर रहा है, यही कारण है कि पीड़ित एक ना होकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुशील जायसवाल ने कहा कि यह चौड़ीकरण सौन्दर्यीकरण केवल राम पथ ही नहीं, अपितु पूरे अयोध्या नगर के समस्त चौराहों और प्रमुख सड़कों पर होना है, अतः हम सब को एक होकर समस्या का निदान सामूहिक रूप से निकालना होगा, अयोध्या में बहुत सी भूमि नजूल भूमि से संबंधित है, जिसका बहुत समय से हस्तांतरण पट्टा रिन्यूअल वह फ्री होल्ड पर सरकार के द्वारा रोक के कारण अधिकतर क्षेत्र के भूस्वामी मुआवजे के हकदार नहीं है। इसलिए अपनी संपत्ति व मुआवजे की राशि को लेकर लोगों में असंतोष है जिसे सरकार व प्रशासन को सहानुभूति पूर्वक विचार कर विकल्प देकर आर्थिक क्षति वास्तविकता के आधार पर देना चाहिए, वहीं अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में वादे के अनुसार दुकान के बदले शीघ्र दुकान, दुकान के पीछे दुकान की जगह की व्यवस्था, वह पीड़ित समय तक भरपाई, व जीविकोपार्जन के लिए आर्थिक सहयोग सहित मुआवजे की उचित राशि देकर संतुष्ट करने का कार्य, दर्शन नगर क्षेत्र के व्यापारियों को मुआवजे के नाम पर बात ना सुनना व सुनने के बाद हल ना देने के कारण फैले असंतोष को भी शीघ्र समाधान देने का कार्य प्रशासन को करना होगा जिससे श्रीराम जी के कार्य में अड़चनें ना पड़े, पिछले 2 वर्षों से धीरे-धीरे हो रहा कार्य मुख्यमंत्री व  प्रधानमंत्री के आदेशानुसार समय पर व्यवस्थित तरीके से बिना किसी भेदभाव पूरा किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें