Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मिल्कीपुर रोड शो में उमड़ी भीड़ से सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव गदगद

बमबम यादव

Fri, Jan 31, 2025
मिल्कीपुर रोड शो में उमड़ी भीड़ से सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव गदगद
बोलीं- उत्साह बता रहा है कि मिल्कीपुर में सपा की होगी जीत
सनातन परंपरा का निर्वहन करके ही रोड शो में निकलीं डिंपल
करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कराया पूजन,किया सांसद का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत
मिल्कीपुर-अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव प्रदेश में सर्वाधिक चर्चित उपचुनाव बन चुका है। एक ओर भाजपा के प्रदेश सरकार के मंत्रियों की फ़ौज है तो दूसरी तरफ सपा गठबंधन। ऐसे में रामनगरी अयोध्या की इस विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में कोई कोर कसर सपा, भाजपा नहीं रहने देना चाहती है। गुरुवार को सपा नेत्री के रोड शो कार्यक्रम में अयोध्या की गरिमा के मुताबिक सब कुछ देखने को मिला। अपने प्रत्याशी अजीत प्रसाद के लिए रोड शो करने पहुंचीं सपा नेत्री डिंपल यादव ने सबसे पहले मिल्कीपुर के रामदेव आश्रम पर भगवान शिव की आराधना की। तत्पश्चात मंदिर के अंदर बने हनुमान जी का भी दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजन करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कराया, और सांसद का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत भी किया।उनके रोड शो के लिए उमड़ी सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए गदगद सपा सांसद डिम्पल ने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है की जीत सपा की होगी।
समाजवादी पार्टी को हिंदुत्व का विरोधी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी को मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में सांसद डिंपल यादव पहले कुमारगंज के महर्षि वामदेव आश्रम में पूजा अर्चन कर जवाब दिया। उसके बाद रोड शो के लिए रथ पर सवार हुईं। 10 किलोमीटर इस लंबे रोड शो में उनका 51 स्थानों पर स्वागत किया गया। 2.40 बजे रथ यात्रा शुरू की उनका प्रथम स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारगंज विकास सिंह छोटू ने किया। हजारों सपा समर्थकों के साथ रोड शो लगभग 30 मिनट कुमारगंज बाजार निकलने में लगा। दोपहर बाद 3ः10 पर कुमारगंज बाजार क्रॉस करने के बाद सपा कार्यकर्ताओं का काफिला बढ़ता गया। सड़क की दोनों ओर भारी संख्या में जनता का हूजूम हाथों में सपा के झंडे लेकर डिंपल यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे जिस पर उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। सांसद डिंपल के साथ सांसद प्रिया सरोज, जूही सिंह, रागिनी सोनकर, प्रत्याशी अजीत प्रसाद, सांसद अवधेश प्रसाद भी हाथ खिलाकर जनता का अभिवादन कर रहे थे। रोड शो बड़ी नहर 4ः12 पर पहुंचा तो युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह मिंटू की अगवाई में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वहीं रोड शो के दौरान उत्साही सपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी भी चलती रही। इसी तरह तेधां बाजार में डिम्पल यादव ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप का उत्साह देखकर अच्छा लगा। ऐसे ही लगे रहिए।एतिहासिक वोटों से विजय होगी। मिल्कीपुर चौराहे पर सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह रोड शो और आपका उत्साह बता रहा है कि मिल्कीपुर में सपा की जीत होगी। मिल्कीपुर के रोड शो नेमैनपुरी के रोड शो को पीछे कर दिया है।मिल्कीपुर में करहल को भी आप सब पीछे कर दोगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या ने देश और प्रदेश को संदेश देने का काम किया है उसके लिए आप सभी का धन्यवाद अब दोबारा मिल्कीपुर जीतकर इतिहास दोहराएंगे। लोकसभा चुनाव में आप सब ने संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी। बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिया है। भाजपा के लोग संविधान बदलना चाहते हैं लेकिन आप सब खड़े रहे और वह कामयाब नहीं हो सके। हम सब ने कई उपचुनाव देखे हैं। शासन प्रशासन का रवैया जानते हैं आप लोग डरेंगे नहीं। विरोधी चालक है नए-नए हथकण्डे अपनाता है। पूरा देश और प्रदेश बदलाव चाहता है। इसकी शुरुआत मिल्कीपुर से होगी। सांसद ने कहा कि बीजेपी आम आदमी की आवाज दबाना चाहती है आरक्षण नहीं देना चाहती। आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन है। मां अंबे हमें जरूर आशीर्वाद देगी। चुनाव में हमारे प्रत्याशी अजीत की जीत होगी लेकिन आप लोग अधिक से अधिक वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें