: मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: बालयोगी
बमबम यादव
Tue, Jan 28, 2025
मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत: बालयोगी
समाजवादी पार्टी से जुड़े सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर ने मिल्कीपुर विधानसभा का किया दौरा, सपा प्रत्याशी अजीत के लिए मागें वोट
कहा, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जनता का है भरोसा, सपा की रीतियां नीतियां है जनकल्याणकारी
अयोध्या। मिल्कीपुर उप विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के धुंआधार चुनाव प्रचार देख करके भारतीय जनता पार्टी घबड़ा गयी है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार मिल्कीपुर का दौरा करके भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहें है तो भाजपा सरकार के कई मंत्री और नेता आज कई महीनों पहले से मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाये हुए हैं, लेकिन इस डेरा जमाने से कोई फायदा होने वाला नहीं है क्योंकि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता समाजवादी विचारधारा की है और पिछली विधानसभा में जिस तरह से जीत हासिल की थी उससे अच्छा परिणाम समाजवादी पार्टी की झोली में आने वाला है। समाजवादी पार्टी से जुड़े करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर श्रीमहंत बालयोगी रामदास जी महाराज ने आज साधु संतों की फौज लेकर मिल्कीपुर उपचुनाव में उतर गए है।बालयोगी रामदास जी महाराज अपने संतों की टोली लेकर मिल्कीपुर विधानसभा में घर-घर जाकर महिलाओं, बहनों और भाईयों को समाजवादी पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वैसे भी यहां की जनता समाजवादी विचारधारा की है तभी तो लगातार जीत रही है। उन्होंने बताया बस जनता को जागरूक करना है कि वह किसी और पार्टी के बहकावे में न आवें और समाजवादी पार्टी को वोट करें। उन्होंने कहा परिवार वाद की जो लोग चर्चा करते हैं वह किस पार्टी में नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी में भी उनके बच्चे आज भी विधायक हैं परन्तु उनको यह दिखायी नहीं पड़ता। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार में कई जो मंत्री हैं और उनके लड़के विधायक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि नेता को पहले अपने घर में झांककर देखना चाहिये तब किसी की आलोचना करनी चाहिये। महंत बालयोगी रामदास महाराज ने जोर देकर कहा कि इस बार का चुनाव समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही हैं। रिजल्ट सामने है। मिल्कीपुर की जनता जानती है बस घोषणा होना है। जहां तक मेहनत का प्रश्न है समाजवादी पार्टी के नेता लगातार मेहनत कर रहे हैं। सांसद अवधेश प्रसाद तो दिन-रात मिल्कीपुर में ही उठते हैं और सोते हैं। विकास की गंगा तो सपा सरकार में बहती है। इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, ननकन यादव,कुलदीप यादव,चंदन यादव, देव जी सचिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन