Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या नगर निगम में सपा की होगी ऐतिहासिक जीत:  लीलावती कुशवाहा 

बमबम यादव

Tue, May 2, 2023

बैठक करके चुनाव की बनाई रणनीति

अयोध्या। समाजवादी पार्टी नगर निगम की चुनाव की तैयारी बैठक हनुमत नगर जनौरा में किया गया ।जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने किया। संचालन पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक राम लखन यादव स्वाभिमान संस्थान ने किया। अध्यक्षीय भाषण में लीलावती कुशवाहा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा ने कहा कि भाजपा पूजी पतियों की पार्टी है अयोध्या फैजाबाद में सौंदर्यकरण के नाम पर सभी के घर पर बुलडोजर चलवाकर सरकार ने गरीबों, व्यापारियों का कमर तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यदि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते तो किसी का भी घर या दुकान गिराया नहीं जाता। कहा कि सहादतगंज से ही कैंट होते हुए एक्सप्रेसवे अयोध्या तक बनवाने का कार्य किया जाता ,जोर देकर कहा कि नगर निगम का चुनाव समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता मतदान करेगी।  बैठक को सम्बोधित करते हुए राम लखन यादव स्वाभिमान संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि सपा प्रत्याशी आशीष पांडेय उर्फ दीपू को जिताने के लिए  रणनीति बनाई गई। सभी पार्षदों को जनता जितायेगी। जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव ने कहा कि नगर निगम के साथ ही जिला के सभी नगर पालिका, टाऊन एरिया भी जनता जितायेगी। बैठक को जयशंकर पांडेय,डॉक्टर राम कल्प यादव,डाo पीसी राम मौर्य, वरिष्ठ नेता इंद्रपाल यादव, राकेश यादव, हरीशचंद्र मौर्य, अर्जून मौर्य, रामानंद फौजी, खुशीराम यादव, हरीनाथ यादव, जेपी मौर्य, रबी मौर्य, रामाकांत यादव पूर्व प्रमुख, रामकृष्ण यादव, बलराम मौर्य, सत्यनारायण मौर्य, कनैया लाल भारतीय, उमाशंकर यादव, सुभाष यादव, शिवराम यादव, शंकर जीत यादव, कृपानंद प्रजापति, अमृत राजपाल, दयाराम यादव, विजय यादव, लालबहादुर बर्मा,  घनश्याम यादव, भीमल कुशवाहा आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें