Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सपाईयों ने निकाली देश बनाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा

बमबम यादव

Wed, Sep 6, 2023

अयोध्या । देश बनाओ देश बचाओ समाजवादी साइकिल यात्रा सुलतानपुर सीमा चौरे बाजार में विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव विधानसभा अध्यक्ष  सियाराम निषाद ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रसाद यादव सुरेंद्र यादव रविंद्र कुमार राकेश चौरसिया शिवकुमार यादव फौजी आदि लोगों के नेतृत्व में चौरे बाजार से चलकर खजुराहट चौराहे पर जोरदार स्वागत हुआ । वहां से निकलकर गोला बाजार में स्वागत हुआ । कोछा बाजार में जनसभा में सभी लोगों ने शिरकत किया । जिसमें हजारों की संख्या में किसान नौजवान महिलाएं शामिल हुए।  सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद वरिष्ठ नेता छोटे लाल यादव जगन्नाथ यादव राकेश चौरसिया नागेश्वरनाथ कोरी गोविंद विश्वकर्मा  गोविंद यादव प्रधान ओमप्रकाश रामजी पाल जिला उपाध्यक्ष ने भाग लिया। बल्लीपुर मिल्कीपुर विधानसभा के बॉर्डर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीपाल यादव माखनलाल यादव आदि साथियों के नेतृत्व में समाजवादी साइकिल यात्रा मे शिरकत किया । हांटिंगगंज मिल्कीपुर होते हुए कुमारगंज रात्रि विश्राम के लिए पहुंच गई है । कल सुबह 10ः30 बजे समाजवादी साइकिल यात्रा रुदौली के लिए प्रस्थान करेगी । कोछा बाजार की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में जीत कर केंद्र की सरकार में अहम भूमिका निभायेगी।लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता पूरी तरीके से परेशान है महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है जनता भाजपा सरकार से उब चुकी है जनता लोकसभा के चुनाव में इंडियन गठबंधन को केंद्र में सत्ता दिलाएगा । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान किसान बेरोजगार सभी वर्ग परेशान हैं महंगाई चरम सीमा पर है इस साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में फतेह करेगी । विधायक अभय सिंह ने कहा कि देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से आम जनता तक समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें