Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सुमन तलवार ने लिया रामलला का आशीर्वाद

बमबम यादव

Sat, Jul 13, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यूपी के सीएम योगी की किया प्रशंसा

अयोध्य। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री रामलला की 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरी बार अयोध्या पहुंचे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता गब्बर इज बैक फ़िल्म से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले सुमन तलवार ने हनुमंत लाल जी के साथ प्रभु श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया। दर्शन के पश्चात पत्रकारो से बात करते हुए हुए उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यो को लेकर पीएम मोदी व सीएम योगी की मुक्त कंठ से प्रसंसा की। साथ ही उन्होंने देश की राजनीति में बदलाव की बात कही।

अभिनेता सुमन ने अपनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, ‘मेरा मानना है कि भगवान राम ने इस कार्य को पूरा करने के लिए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि हम अभिनेता है लेकिन उसके पहले हिन्दू है। हम देश मे एकता अखंडता का माहौल चाहते है लेकिन यह भी नही भूलते की हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। क्योंकि पूरी दुनिया मे भारत ही एक ऐसा देश है जहां हिन्दू रहते है। कोई आपदा विपदा की स्थिति में कोई भी देश हमे शरण नही देगा इसलिए हमें अपने देश की सुरक्षा मजबूत रखनी होगी।

उन्होंने राजनीति बदलाव के सवाल पर कहा कि हम राजनीति में बदलाव के पक्षधर है। उनका कहना है कि मंत्रियों के मंत्रालय वितरण में ख़ास ध्यान रखा जाना चाहिए जो जिस योग्य हो उसे वही मंत्रालय दिया जाय तो परिणाम बेहतर होंगे। क्योंकि कुछ मंत्रालयों के लिए शिक्षा आवश्यक है और कुछ के लिए अनुभव। अगर किसी किसान को कृषि मंत्री बनाया जाय तो वह किसी अन्य की अपेक्षा बेहतर कार्य कर सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमे टीडीपी ने टिकट दिया था लेकिन हमने चुनाव नही लड़ा। वह कहते है कि तिरुपति बाला जी की तरह ही रामलला का स्थान भी उतना ही भव्य और दिव्य होना चाहिए जिससे उत्तर से दक्षिण को जोड़ने वाले प्रभु श्रीराम के सच्चे आदर्शों को फलीभूत किया जा सके। इस अवसर पर समाजसेवी अभय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें