Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामलला को चांदी की ईंट व माता सीता को समर्पित की रेशमी साड़ी

बमबम यादव

Fri, Dec 16, 2022

कर्नाटक सरकार के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने रामलला का किया दर्शन-पूजन

अयोध्या। कर्नाटक के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। दर्शन-पूजन कर उन्होंने रामलला को दो किलो की चांदी की ईंट समर्पित की। अश्वथ कर्नाटक से माता सीता के लिए रेशमी साड़ी और लक्ष्मण जी के लिए रेशमी शाल भी लाये थे। इस दौरान उन्होंने मन्दिर निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। उनके साथ रामनगर जिले के तकरीबन 150 लोग भी आये थे, जिन्होंने जय श्रीराम के उद्घोष से आसमान गुंजायमान कर दिया।कर्नाटक सरकार के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने दर्शन कर कहा कि राम जन्मभूमि हमारी प्रेरणा और पहचान है। हम लोग जिस जिले से आते हैं उसका नाम रामनगर है। भगवान राम जब वनवास में थे उस दौरान रामदेवरा बेट्टू जो अब रामनगर है वहां पर रुके हुए थे। उसी स्थान पर भगवान राम ने शिव की आराधना की थी। इसलिए भगवान राम से उस स्थान रामनगर से बहुत ही पुराना संबंध है। कहा कि पूरे देश के लोगों की इच्छा थी कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। योगी राम काम का उत्तर प्रदेश में संचालन कर रहे हैं। जनवरी 2024 में मंदिर के लोकार्पण को लेकर हम लोग बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि कर्नाटक के रामनगर जिला रेशम के लिए बहुत मशहूर है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें