Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारतीय राजनीति से गहरा नाता रहा: ऋषिकेश

बमबम यादव

Wed, Dec 7, 2022

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया

अयोध्या। सिविल लाइन में स्थित भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में लगी उनकी विशाल प्रतिमा का अनावरण महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हुआ। महापौर ने कहा कि सांसद लल्लू सिंह के शुभकामना संदेश के साथ उनके प्रतिनिधि अनावरण के मौके पर मौजूद रहे। 

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि सिविल लाइन स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में लगी उनकी छोटी प्रतिमा खंडित हो गई थी। जिसके कारण पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशाल प्रतिमा लगवाई गई है। उन्होंने बताया कि सांसद लल्लू सिंह के शुभकामना संदेश के साथ उनके प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा नगर निगम की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में लगवाई गई। उन्होंने कहा कि नई प्रतिमा लगवाए जाने के साथ ही पार्क का भी सौन्दर्यीकरण कराया गया है। महापौर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारतीय राजनीति से गहरा नाता रहा और उन्हें अलग विचारधारा के लिए जाना जाता है। उन्होंने हमेशा से ही हिंदुत्व की रक्षा करने के लिए अपनी आवाज उठाई और अनुच्छेद 370 का काफी विरोध भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अभिषेक मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, कमलेश श्रीवास्तव, अशोका द्रिवेदी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें