: श्रीराम राज्याभिषेक महाकथा का आयोजन आज से
बमबम यादव
Sun, Nov 5, 2023
राष्ट्रीय संत कृष्णगिरि पीठाधीश्वर वसंत विजय महाराज के सानिध्य मे होगा आयोजन

5 लाख मा लक्ष्मी मंत्र कुमकुम अर्चना पूजा एवं 50 हजार यज्ञ आहुति दी जाएगी
माँ पद्मावती विश्व के हर कोने के लोगों की आस्था एवं श्रद्धा का समृद्धतम केन्द्र: कृष्णगिरि पीठाधीश्वर वसंत विजय
अयोध्या। अयोध्या धाम के वासुदेव घाट मोहल्ले में स्थित श्री हनुमान बाग सेवा संस्थान में दीपावली महापर्व के उपलक्ष्य में श्री राम राज्याभिषेक महा कथा का आयोजन 6 नवंबर से 15 नवंबर तक राष्ट्रीय संत कृष्णगिरि पीठाधीश्वर वसंत विजय महाराज के सानिध्य में होगा जिसमें 5 लाख मा लक्ष्मी मंत्र कुमकुम अर्चना पूजा एवं 50000 यज्ञ आहुति दी जाएगी।दक्षिण भारत की सुरम्य पहाड़ियों के बीच बसा हुआ नगर कृष्णगिरी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से 90 किलोमीटर की दूरी पर एवं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 265 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी चेन्नई-बेंगलुरु राजमार्ग पर स्थित विश्वविख्यात श्री पार्श्व - पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थधाम के कारण आज यह नगर सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध हैं।देश के कोने-कोने से और विदेश से अनेकों भक्तगण यहाँ पर दर्शन करने प्रतिदिन हजारों की संख्या में उमड़ते है।, इस तीर्थ में विराजित माँ पद्मावती विश्व के हर कोने के लोगों की आस्था एवं श्रद्धा का समृद्धतम केन्द्र है। जिनके दर्शन करने लोग हर पल लालायित रहते हैं। स्वर्ग से सुंदर इस पावन तीर्थ की स्थापना की कथा अति चमत्कारी एवं विस्मयकारी हैं। इसी कृष्णगिरी नगर में एक राजस्थानी परिवार में जन्म लिए बालक ’वसंत कुमार’ ने आचार्य प्रेमसूरीश्वरजी महाराजा से संन्यास दीक्षा प्राप्तकर वसंत गुरुजी अब परम पूज्य कृष्णगिरी पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत वसंत विजय महाराज बन गये। श्री महाराज दीपावली के अवसर पर अयोध्या धाम में प्रेस से मुखातिब हुए और बताया कि अवध धाम सप्तपूरियों में प्रथम पुरी हैं और भव्य मंदिर बन रहा है मन में इच्छा जगी कि यहां मां लक्ष्मी का यज्ञ किया जाए जो 6 नवंबर से प्रारंभ होकर के 15 नवंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में 5 लाख महालक्ष्मी मंत्र कुमकुम अर्चन पूजन एवं 50000 यज्ञ आहुति प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक दी जाएगी। शाम को 4 से 7 तक श्री राम राजा अभिषेक संगीत में कथा होगी और प्रभु श्री राम एवं प्रभु कृष्ण के जीवन की विराट चलचित्र प्रदर्शनी भी होगी। शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक आती विशेष महायज्ञ होगा इसके साथ प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 तक विशाल भंडारी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 300 लोग भारत के विभिन्न प्रांतो से यहां पहुंच चुके हैं हजारों लोग इस महायज्ञ में सम्मिलित होंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन