Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री राम लला प्रभु की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा

बमबम यादव

Fri, Mar 17, 2023

सद्गुरु आचार्यों के कृपा बिना भक्ति मार्ग में जाना संभव नहीं:जगतगुरु रामानुजाचार्य

विविध यज्ञ द्रव्यों की आहूतियों के साथ हुआ विधिवत पूजन, दक्षिण के आचार्यों द्धारा हुआ अनुष्ठान

अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन के श्री राम लला भवन रामकृतु स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रातः  कालीन सत्र में दाक्षिणात्त् विद्वानों द्वारा आगम पद्धति से मंडप पूजन वैदिक मंत्रों द्वारा चतुर्वेद परायण के साथ-साथ श्री लक्ष्मी नृसिंह मंत्र एवं मूल मंत्र एवं श्री सूक्त पुरुष सूक्त आगम पद्धति द्वारा गौ घृत चरु कमल पुष्प कमल बीज मधु विविध पदार्थों से से यज्ञ कुंड में आहुति दी। दक्षिण से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य जीयर स्वामी श्री रामचंद्र स्वामी  महाराज एवं प्रतिष्ठित भिन्न भिन्न प्रांतों से पधारें आचार्यों द्वारा विविध यज्ञ द्रव्यों से आहूतियों के साथ गौ पूजन आचार्य पूजन उपरांत श्री राम लला प्रभु को गर्भ ग्रह मैं वाद्य यंत्रों एवं वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए विराजमान करके अंगन्यास करण्यास एवं विशेष मंत्रों के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा हुई। दक्षिण से पधारे श्री रामानुजाचार्य रामचंद्र जीयर स्वामी जी महाराज तिरुपति से पधारे भगवान श्री वेंकटेश के मुख्य अर्चक श्री वेणुगोपाल स्वामी  जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी व दक्षिण से पधारे विद्वानों द्वारा भगवान का नेत्रों नमिलन एवं भव्य श्रृंगार हुआ। जगतगुरु स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज ने कहा आज से हजारों वर्ष पूर्व हमारे संप्रदाय के आचार्य श्री श्री भाष्यकार जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी जी महाराज ने श्री संप्रदाय के माध्यम से भगवान काअर्चा विग्रह मूर्ति पूजा को साकार रूप प्रदान किया। आज हम सब बड़े भाग्यशाली हैं श्री अवध धाम में राम कृतु स्तंभ साथ ही में श्री राम लला प्रभु की प्रतिष्ठा प्रभु भक्ति करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है सद्गुरु आचार्यों की कृपा के बिना भक्ति मार्ग में जाना संभव नहीं है। सायंकाल सत्र मैं भगवान का कल्याण उत्सव मनाया जाएगा कल मध्यान में भगवान का पट्टा अभिषेक होगा। तेलंगाना कर्नाटक से पधारे हुए कलाकारों एवं देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए कलाकारों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति एवं पधारे हुए सभी संतो ने अपने मंगलाचरण में भगवान का मंगला नुशासन किया। यज्ञ के मुख्य यजमान जनार्दन रेड्डी जी विधायक एवं उनके साथ पधारे सभी भक्तजन आनंदित हो   रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें