: श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज का महर्षि बाल्मीकि एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
बमबम यादव
Thu, Jan 18, 2024

हनुमानगढ़ी के नागा साधु अभिषेक दास की अगुवाई में सौकड़ों लोगों ने 51 किलो की माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत
पूरा देश राममय, ये सौभाग्य और हमारे लिए गर्व का विषय है: अभिषेक दास
अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज आज गंगासागर कलकत्ता से आने पर अयोध्या के नवनिर्मित महर्षि एयरपोर्ट पर साधु संतों व भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत की अगुवाई नागा साधु अभिषेक दास ने किया। गंगासागर का ऐतिहासिक मेला कराकर श्रीमहंत जी के साथ संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास,हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, उपेन्द्र दास, अंकित दास, मोहन दास व महंत संजय दास जी के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव भी आये है। अभिषेक दास ने कहा कि आज मै जो भी कुछ हूँ वे पूज्य बड़े गुरुदेव भगवान श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज व गुरुदेव महंत संजय दास महाराज के आशीर्वाद से हूँ। उन्होंने कहा कि गंगासागर का दिव्य भव्य ऐतिहासिक मेला कराके गुरुदेव आज अयोध्या आये है क्योंकि अयोध्या में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है जिसमें गुरुदेव शामिल होगें। इसलिए हम सब आज गुरुदेव का स्वागत करने आये है। अभिषेक दास ने कहा कि कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, आराध्य हैं, प्राण हैं, भगवान हैं भगवान श्री राम भारत की पहचान हैं। अयोध्या में पूरा देश आने को लालायित है। श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार करना भारत की पहचान को अस्वीकार करना है। उन्होंने कहा कि पूरा देश राममय है। ये सौभाग्य और हमारे लिए गर्व का विषय है।इस मौके पर नागा रामदास,उमाशंकर दास,शिवनारायण दास, सुकदेव दास,गजाधर दास, रामप्रकाश दास, पिंटू पाण्डेय, विराट पाण्डेय, अमित वर्मा,आनंद दास, प्रधान बाबा, प्रदीप यादव, अमित यादव, संदीप यादव, पिंटू मौर्यासहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन