: लक्षचण्डी महायज्ञ में श्री दुर्गासप्तशती का पाठारम्भ हुआ
बमबम यादव
Sat, Feb 24, 2024
व्यासपीठ से रामकथा की अमृत वर्षा जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य कर रहें
अयोध्या। महामण्डलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के संयोजकत्व में गोला घाट, सरयू तट, अयोध्या धाम में हो रहे अद्वितीय श्री लक्षचण्डी महायज्ञ, श्री लक्षगणपति महायज्ञ एवं श्री राम यज्ञ के अन्तर्गत डॉ० सज्जन प्रसाद तिवारी (प्राचार्य, धर्म संघ संस्कृत महाविद्यालय, रायसिंह नगर, राजस्थान) के निर्देशन में 1,700 कर्मनिष्ठ ब्राह्मणों द्वारा महायज्ञ की पाठशाला में आज, एक साथ श्री दुर्गासप्तशती का पाठारम्भ किया गया। महायज्ञ में एक लाख श्री दुर्गासप्तशती पाठों का वाचन किया जाएगा।

महायज्ञ के साथ अन्य विविध कार्यक्रमों में प्रातः 10 बजे से धर्म सम्राट स्वामी श्री करपात्री जी महाराज के निर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि एवं भावांजलि का कार्यकम ज्ञान मण्डपम् (प्रवचन पण्डाल) में सम्पन्न हुआ। पुज्य गुरुदेव स्वामी श्री प्रखर जी महाराज, डॉ० स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज, श्री अजय याग्निक जी, स्वामी श्री रवीश्वराचार्य जी महाराज एवं श्री दयानन्द शास्त्री जी महाराज-अयोध्या ने सभा में अपने मुखारविन्द से अशीष प्रदान किया। मंच का कुशल संचालन डॉ० सप्तर्षि मिश्र, लखनऊ के द्वारा किया गया। उसके उपरान्त ज्ञान मण्डम् में ही डॉ० स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा आरम्भ कराई गई, जो 1 मार्च तक चलेगी। महायज्ञ स्थल पर आज मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास जी महाराज, यज्ञ दर्शन हेतु पधारे एवं अपना आतिथ्य महायज्ञ समिति को प्रदान किया।
कल सायं 6 बजे से भारत के लब्ध प्रतिष्ठित संगीत एवं नृत्य के कलाकारों द्वारा भजन संध्या / संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कु० संस्कृति शर्मा, वाराणसी के द्वारा नृत्य कला प्रदर्शन एवं रोहित मिश्रा-काशी, कु० पूजा राय-काशी, कु० ईशा गुप्ता-अलीगढ़, मानस दास व अंकुर मिश्र के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। यह जानकारी श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट संयुक्त सचिव माता चिदानन्दमयी जी ने दिया। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, दर्शन गुप्ता, कमल किशोर चौधरी, प्रवीन नेमानी, मनीष गर्ग, आनन्द बंसल, सुषमा अग्रवाल, विजय कानोडिया, डूंगर सिंह राठौर, रघुनाथ सिंह, राम मोहन बेड़िया, प्रदीप गुप्ता, अर्पित गर्ग, राजीव अग्रवाल, अनिल गर्ग, किरण गर्ग, अनिल अग्रवाल, अजेन्द्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अजय बंसल, अमित मित्तल, राजकुमार जिन्दल, अभिषेक गुप्ता, डॉ० जी०सी० पाठक, सुनील नेमानी, राधेश्याम सोनी, अरुण काजरिया, प्रमोद अग्रवाल, पनव अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता मनोज भदौरिया, राघवेन्द्र मिश्र, सिब्बू मिश्र, इन्दू शुक्ला, कनिष्क मेहता, गौरी शंकर भारद्वाज, सीताराम बडोनी आदि हजारों भक्तजन उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन