Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शिवसेना राष्ट्रीय सचिव ने महंत जगदीश दास महाराज का लिया आशीर्वाद

बमबम यादव

Fri, Apr 7, 2023

सीएम के कार्यक्रम को लेकर कैप्टन अभिजित अडसूळ साहेब मिल रहें संतों से

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रविवार को आयेंगे अयोध्या, संत-महंतों से लेंगे आशीर्वाद

अयोध्या। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे रविवार 9 अप्रैल को अयोध्या आ रहे हैं।उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार एकनाथ शिंदे तकरीबन 9 घंटे अयोध्या में रुकेंगे और संत-महंतों का आशीर्वाद लेंगे।  गौरतलब है कि सीएम बनने के बाद वो पहली बार अयोध्या आ रहे है। सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को सुबह 11ः00 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। 11ः15 बजे एकनाथ शिंदे होटल पंचशील पहुंचेंगे, 11ः45 पर होटल पंचशील से राम जन्मभूमि परिसर के लिए होंगे रवाना। एकनाथ शिंदे दोपहर 12ः00 बजे भगवान रामलला की आरती में शामिल होंगे, इसके बाद सीएम शिंदे मंदिर निर्माण की प्रगति 1ः30 बजे तक देखेंगे। एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2ः30 बजे होटल पंचशील में होगी। जबकि शाम 3ः30 बजे वे लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम संत- महंतों से आशीर्वाद लेंगे । शाम 6ः00 बजे एकनाथ शिंदे सरयू आरती स्थल पहुंचकर सरयू आरती में शामिल होंगे। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे शाम 7ः05 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शिव सेना राष्ट्रीय सचिव कैप्टन अभिजित अडसूळ साहेब आज हनुमान बाग में जाकर संतों से मिले और महंत जगदीश दास महाराज का लिया आशीर्वाद। इस मौके पर श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें