: भव्य अयोध्या के अभिराम दास वार्ड में बह रहा सीवर स्वच्छता रैंकिंग
बमबम यादव
Sat, Jul 19, 2025
भव्य अयोध्या के अभिराम दास वार्ड में बह रहा सीवर स्वच्छता रैंकिंग
नगर निगम के नम्बर-1 वार्ड में अफसरों व महापौर की अदूरदर्शिता से सैकड़ों परिवार जलभराव में कैद
जिम्मेदार नगर निगम व महापौर की दवा हवा हवाई, खुद ठोक रहें स्वच्छता रैंकिंग की पीठ
आम जनता जलभराव के नरक में जीने को मजबूर, अफसरशाही कानों में रूई डालकर बैठी है
अयोध्या। श्रीराम की नगरी को दिव्य भव्य बनाने की मुहिम और स्वच्छता रैंकिंग के फर्जी आकड़ों की सच्चाई रोड पर बहती नजर आ रही है। नगर निगम का नम्बर-1 वार्ड 'अभिराम दास वार्ड' बदहाल हालात की मिसाल बन गया है। कौशल्या घाट, मीरापुर बुलंदी और कंधरपुर मोहल्ले में महीनों से सीवर लाइन जाम है। घरों में गंदा पानी घुस रहा है, गलियां तालाब बन चुकी हैं और जिम्मेदार विभाग व महापौर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी, जल निगम और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण कार्य से जुड़ी एजेंसियों की आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा सैकड़ों परिवार भुगत रहे हैं। पार्षद सुल्तान अंसारी लगातार अधिकारियों के दरवाज़े खटखटा रहे हैं। महापौर से लेकर पीडब्ल्यूडी चीफ, जल निगम जेई, एई तक से बात हो चुकी है, लेकिन राहत दूर-दूर तक नहीं दिख रही।पार्षद सुल्तान अंसारी कहते है अयोध्या नगर निगम लूट का अड्डा बन चुका है,चारों तरह सिर्फ महापौर व नगर आयुक्त पैसा बटोरने में लगे है।
पार्षद ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से सीवर में गिट्टी चली गई है जिससे पूरी लाइन जाम हो चुकी है। लेकिन पीडब्ल्यूडी कहता है जल निगम देखेगा और जल निगम जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी पर डालता है।
इसका नतीजा आम जनता जलभराव के नरक में जीने को मजबूर है, और अफसरशाही कानों में रूई डालकर बैठी है।
प्रश्न यह नहीं कि समस्या किसकी है।प्रश्न यह है कि समाधान कौन करेगा? जब पूरा शहर 'दिव्यता' की रोशनी में नहाया जा रहा है, तब नम्बर-1 वार्ड के लोग गंदे पानी में क्यों डूबे हैं?अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो यह संकट सिर्फ वार्ड का नहीं, नगर निगम की कार्यशैली पर गहरा प्रश्नचिन्ह बन जाएगा। फिलहाल अफसरशाही व महापौर की उदासीनता का भेंट चढ़ रही आम जनता का जनजीवन। जब भाजपा के पार्षद दर ब दर भटक रहें है उनकी सुनने वाला कोई नही है तो विपक्षी पार्षद व आमजन का क्या हाल होगा आप स्वयं अंदाजा लगा सकते है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन