: संकट मोचन सेना ने ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल पर किया विशाल भंडारा
बमबम यादव
Tue, May 16, 2023
ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगल पर भण्डारों की रही धूम
अयोध्या। जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को जिलेभर में भण्डारों की धूम रही। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। निकास द्धार पर संकट मोचन सेना के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री ज्ञान अन्न क्षेत्र श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंतज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास चला रहे हैं। महंत संजयदास ने बताया कि हमारे पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से हम सब ये भंडारा अन्न क्षेत्र प्रतिदिन चला रहे है। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में तीर्थयात्रियों और गरीबों को बैठा कर प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। इस मौके पर संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास, अकिंत दास समाजसेवी शिवम श्रीवास्तव सहित तमाम नागा साधु मौजूद रहे। पुजारी हेमंत दास कहते है कि ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल को हनुमानजी की पूजा का विशेष फल मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार ज्येष्ठ महीने में कुल 4 मंगलवार पड़ रहा है। वहीं इस महीने का दूसरा बड़ा मंगलवार आज 26 मई को पड़ा। पुजारी हेमंत दास कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन