Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री लाल साहेब दरबार में संतों ने ठाकुरजी संग खेली फूलों की होली

बमबम यादव

Sun, Mar 17, 2024

हम सब रसिक संत जन ठाकुर जी संग फूलों एवं अबीर-गुलाल की होली खेलते हैं: महंत रामनरेश शरण

अयोध्या। रंग पंचमी पर्व पर कनक भवन परिसर स्थित मंदिर प्रसिद्ध पीठ श्रीलाल साहेब दरबार में संतों ने ठाकुरजी संग फूलों और अबीर-गुलाल की होली खेली। रंगोत्सव से पूरा मंदिर प्रांगण पुलकित रहा। महोत्सव को पीठ के पीठाधीश्वर महंत रामनरेश शरण महाराज सानिध्य प्रदान कर रहे थे। सायंकाल श्रीलालसाहेब सरकार का पूजन- अर्चन, भोग, आरती हुआ। उसके बाद पीठ के महंत ने श्रीलालसाहेब सरकार को अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। यह दृश्य देखकर सभी हर्षोल्लासित हो उठे। मंदिर में मौजूद साधु-संत, भक्तगणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। पूरा माहौल भक्तिमय वातावरण में रंगा रहा। मंदिर परिसर श्रद्धालु और संतों से भरा हुआ था। रामनगरी के नामचीन कलाकारों ने होली खेलें रघुवीरा अवध में....आदि अनेकानेक होली गीत गाकर उत्सव में चार-चांद लगा दिया। उन्होंने उत्सव की महफिल सजा दी। इससे साधुसंत, भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। गायन-वादन का कार्यक्रम रात्रि तक चलता रहा। संतों तथा श्रद्धालुगणों ने श्रीलालसाहेब सरकार के दिव्य रंगोत्सव झांकी का दर्शन कर अपना जीवन धन्य बनाया। महंत रामनरेश शरण ने कलाकारों को न्यौछावर भी भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष फाल्गुन शुक्ल पंचमी, जिसे रंगपंचमी भी कहा जाता है। इस तिथि पर मंदिर में फूलों और अबीर-गुलाल की होली का कार्यक्रम होता है। हम सब रसिक संत जन ठाकुर जी संग फूलों एवं अबीर-गुलाल की होली खेलते हैं और भाव के अनतरंग में आनंदित भी होते हैं। उसी परिप्रेक्ष्य में इस बार भी रंगपंचमी पर रंगोत्सव का कार्यक्रम हुआ। हम सबने श्रीलालसाहेब सरकार संग अबीर-गुलाल, फूलों की होली खेली। 20 मार्च को रंगभरी एकादशी पर भी मंदिर में सायंकाल होली का कार्यक्रम होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें