Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत विजयराम दास योगीराज को संतो ने किया नमन

बमबम यादव

Fri, Apr 26, 2024

अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार बालयोगी रामदास को कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या से बाल्यकाल से वैराग्य का जीवन प्रारंभ करने वाले भजनानंदी संत, मां सरयू के पावन तट पर विराजमान सिद्धपीठ करतलिया आश्रम के साथ भारत और नेपाल में स्थित दर्जनों आश्रमों के पीठाधीश्वर महंत विजयराम दास योगीराज महराज को संतो ने नमन किया।

करतलिया बाबा आश्रम में गुरुवार को एक महंताई समाराेह के दरम्यान अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार महंत बालयोगी रामदास को कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की मान्यता दी। साथ ही साथ महज्जरनामा पर हस्ताक्षर भी किया। आश्रम के महंत रहे विजयराम दास योगीराज महाराज का कुछ दिनाें पहले साकेतवास हाे गया था। जिस पर राम दास बालयोगी चेला स्व. महंत विजयराम दास योगीराज की ताजपाेशी की गई। योगीराज बाबा ने अपने जीवनकाल में ही पंजीकृत वसीयत द्वारा सुयाेग्य शिष्य रामदास बालयोगी काे अपना उत्तराधिकारी नामित कर दिया था। गुरुवार को योगीराज बाबा का तेरहवीं भंडारा भी रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में महंताई समाराेह का आयोजन हुआ, जिसमें संताें व सद् गृहस्थाें ने रामदास बालयोगी काे करतलिया बाबा आश्रम मंदिर का महंत एवं सर्वराहकार घाोषित किया। महंत रामदास बालयोगी ने कहा कि वह अपने समस्त दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते आ रहें है और आगे भी रहते रहेंगे। साथ ही मंदिर की सम्पूर्ण सम्पत्तियाें काे अक्षुण्ण बनाए रखने का आजीवन सतत प्रयत्न करते रहेंगे। अंत में बालयोगी जी ने आए हुए संताें का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सत्कार किया। महंताई समाराेह में मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्येजय शरण, खाकी अखाड़ा के महंत जी, महंत सीताराम दास त्यागी,हनुमत सदन महंत अवधकिशाेर शरण, धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के शिष्य संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, सरपंच रामकुमार दास, महंत बलराम दास, महंत परशुराम दास, महंत विनोद दास, महंत आनंद दास, डाड़िया महंत गिरीश दास, महंत अर्जुन दास,  महंत रामनारायण दास, महंत पुरूषाेत्तम दास, महंत रामकिशाेर दास, महंत धर्मदास, महंत विजयराम दास, महंत कन्हैया दास सहित योगीराज बाबा के गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश के सौकड़ों शिष्य आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें