Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्मानित किए गए एक दर्जन मेधावी छात्र व उनके संघर्षों के साथी

पीठाधीश्वर श्रीमहंत रामजी दास जी की अध्यक्षता एवं अधिकारी महंत रामनारायण दास के संयोजन में मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: केशव बिहार सदन के महंत केशव दास को संतों ने किया नमन

बमबम यादव

Sun, Oct 15, 2023

अयोध्या। अयाेध्याधाम में रामघाट स्थित केशव बिहार सदन के पूर्वाचार्य महंत केशव दास महाराज मौनी बाबा काे 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शनिवार को मंदिर प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयाेजित हुई। सभा में रामनगरी के विशिष्ट संत-महंत एवं धर्माचार्यों ने पूर्वाचार्य के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संताें ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इसकी अध्यक्षता महंत सच्चिदानन्द दास महाराज ने किया।इस अवसर पर केशव बिहार सदन के वर्तमान युवा महंत शिवराम दास महाराज ने कहा कि पूज्य महाराज जी संत और गाै सेवी रहे। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। उनकी गणना विद्वान संताें में हाेती थी। उसके पश्चात साकेतवासी महंत के चित्रपट पर पूजन-अर्चन किया गया। शिवराम दास ने पधारे हुए संत-महंत, धर्माचार्यों का स्वागत-सम्मान किया।  पुण्यतिथि पर महंत कमल दास,महंत मधुसूदन दास,महंत रामकिशोर दास आदि संत-महंताें ने पूर्वाचार्य काे श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें