Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भक्तों को दर्शन में हो रही समस्याओं को लेकर हनुमानगढ़ी के संत चिंतित

बमबम यादव

Fri, Mar 29, 2024

कारपेट,पानी,टीन शेड की होगी व्यवस्था, डाक्टर के साथ एम्बुलेंस इमरजेंसी के लिए भक्तों की सेवा में रहेगी तैनात

प्रेसवार्ता करते महंत संजयदास व महापौर गिरीशपति त्रिपाठी
अधिकारियों के साथ बैठक करते संत

संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास व गद्दीनशीनजी के शिष्य महंत डा महेश दास ने अधिकारी के साथ की बैठक

श्रृंगार हॉट बैरियर से हनुमानगढ़ी तक श्रद्धालुओं के लिए बिछाई जायेगी कारपेट, धूप से बचने के लिए लगेगा टीन सेट, पानी की होगी व्यवस्था साथ ही एक एम्बुलेंस इमरजेंसी डाक्टर साथ हमेशा रहेगी तैयार

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन पूजन के साथ हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी महाराज दर्शन कर रहे हैं। यह संख्या कम होने के बजाय दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिसको देखते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर प्रबंधन ने प्रशासन से बात करके हनुमानगढ़ी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए नहीं तो कोई अप्रिय घटना घट सकती है। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष धर्म सम्राट हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज के शिष्य संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने प्रेस को बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दर्शनार्थियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है और अयोध्या में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु हनुमान जी महाराज को प्रसाद चढ़ना चाहता और यह संख्या चैत्र रामनवमी में कई गुना बढ़ जाएगी इसलिए श्रृंगार हॉट बैरियर से हनुमानगढ़ी तक श्रद्धालुओं के लिए रोड पर कारपेट बिछाई जाए, धूप से बचने के लिए टीन सेट लगाया जाए पानी की व्यवस्था की जाए और एक एम्बुलेंस इमरजेंसी के लिए हनुमानगढ़ी पर खड़ी रहे जिसमें डॉक्टर प्राथमिक उपचार हो।
   उन्होंने यह भी बताया यात्रियों के सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन भी व्यवस्था कर रहा है जल्द से जल्द निकासी द्वार चौड़ा हो जाएगा जिसमें सुगमता से आम श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे।  उन्होंने बताया कि डीएम व एसपी से बात हुई महापौर जी से बात हुई कुछ अधिकारी यहां बैठक में आए हुए हैं जिनके साथ वार्ता चल रही है और सब लोग आश्वासन दिए हैं सभी व्यवस्थाएं जल्द ही दुरुस्त कर ली जाएगी।हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्री महंत प्रेमदास महाराज के शिष्य महंत डॉ महेश दास महाराज ने बताया जबसे गर्मी बढ़ी है भीड़ के कारण कई श्रद्धालु मूर्छित हो गए हैं जिनको आश्रम में ले जाकर के पानी पिलाया गया हवा की व्यवस्था की गई तब जाकर के वह कुछ स्वस्थ्य हुए और अपने स्थान पर गए यह क्रम निरंतर जारी है ऐसे में प्रशासन से हम लोग मांग करते हैं की बुनियादी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो पानी, डॉक्टर यह सब उपलब्ध हूं और महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था कराई जाए। क्योंकि दर्शन में समय लगता है और सबसे बड़ी परेशानी माता बहनों को होती है। इस दौरान हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास,राजेश पहलवान,वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, अभिषेक दास, पहलवान मनीराम दास,मुख्तार अजय श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें