Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

भक्ति, आस्था, संस्कृति और उल्लास के संगम ने डूबी रामनगरी अयोध्या

दीपों की सुनहरी आभा, घंटियों की गूंज और जयकारों से संपूर्ण सरयू तट हुआ भक्तिमय

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बतौर मुख्य अतिथि दीपोत्सव के 10वें संस्करण में दिया देश को संदेश

माता-पिता से रामनगरी के बारे में सुनकर आए पॉल, दोस्तों की प्रशंसा सुन शेल्बे ने भी बनाया अयोध्या आने का मन -सरयू आरती मे

अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या की उपेक्षा करने, रामभक्तों पर गोलियां चलवाने और संत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: डॉ. अंबेडकर के दिखाए गए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

बमबम यादव

Fri, Apr 14, 2023

अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी में मौजूद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर ने देश के लिए जो कुछ भी किया उसने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने सभी धर्मों के विकास के लिए जो कार्य किया वह अब मील का पत्थर साबित हो चुके हैं । सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव  ने कहा कि आज देश को एक बार फिर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे नेताओं की जरूरत है उनके दिखाए गए रास्तों पर चलकर देश को उन्नति के रास्ते पर पहुंचाया जा सकता है । महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने  कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव ही महापुरुषों के दिखाए गए रास्ते का अनुसरण किया है आगे भी वह ऐसा करके समाज को उन्नति के रास्ते पर रखने का प्रयास करेंगे ।  पार्टी के पूर्व प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यकर्ताओं से उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबूराम गौड हामिद जाफर मीसम राम अचल यादव चौधरी बलराम यादव दान बहादुर सिंह जेपी यादव मो हलीम पप्पू स्वामीनाथ बर्मा अमृत राजपाल बलराम मौर्या छोटे लाल यादव अवधेश यादव अंसार अहमद बब्बन सरोज यादव रोली यादव मुस्कान सावलानी राकेश यादव ओपी पासवान डॉ अनुराग यादव राम बक्स यादव महंत अनिल मिश्रा गणेश दत्त पांडे विद्याभूषण पासी जगन्नाथ यादव मोहम्मद सोहेल शोएब खान सुखराम यादव रामानंद यादव फौजी अमरनाथ यादव बबलू पासी प्रदीप यादव विनोद लोधी आदि लोग मौजूद रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें